रांची में रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

रांची. दशहरा को लेकर देशभर में धूम है। लोग उत्साह के साथ बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी या दशहरा मना रहे हैं। वहीं आज विजयादशमी के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन कार्यक्रम पहुंचे हैं।

रांची में रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

बताया जा रहा है कि इस बार 65 फीट का रावण, 60 फीट का कुंभकर्ण और 55 फीट की ऊंचाई वाला मेघनाथ का पुतला बनाया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं। इस मौके पर भव्य आतिशबाजी भी की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान परंपरागत गीत-संगीत और कला का भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

वहीं इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “विजयादशमी के पावन पर्व पर झारखंड समेत समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।” आगे उन्होंने लिखा, “असत्य पर सत्य, अन्याय और न्याय और बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व स्वस्थ, समृद्ध और सौहार्दपूर्ण समाज का निर्माण करे। सभी खुशहाल रहें, यही कामना करता हूं।”

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...