फीफा 17 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेगी अस्टम उरांव

Ranchi- फीफा 17 विश्व कप- भारतीय फुटबॉल संघ ने फीफा 17 विश्व कप के लिए

भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम में झारखण्ड की अस्टम उरांव, नीतू लिंडा,

अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी एवं सुधा अंकिता तिर्की को शामिल किया गया है.

अस्टम उरांव और सुधा अंकिता तिर्की गुमला से हैं,

जबकि नीतू लिंडा, अनिता कुमारी एवं अंजली मुंडा रांची से, पूर्णिमा कुमारी सिमडेगा से है.

यहां बतला दें कि फीफा 17 विश्व कप फुटबॉल टीम में पहली बार

बतौर कैप्टन झारखंड की किसी बेटी को नेतृत्व करने का सौभाग्य मिला है.  

फीफा 17 विश्व कप में झारखंड की बेटी को मिला यह सौभाग्य

लेकिन यह सफर इतना आसान भी नहीं था,

हेमंत सरकार भी खेल और खिलाड़ियों के प्रति अपनी उदार नीति की दावा करती रही है, 

2020 में लॉकडॉन के दौरान जब पूरा देश बंद था,

उस दौरान 2021 में होने वाले फीफा अंडर-17 के लिए भारतीय टीम में चयनित झारखण्ड की खिलाड़ियों को गोवा से वापस झारखण्ड लौटना पड़ा था.

अधिकतर खिलाडियों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनकी तैयारियों पर असर पड़ रहा था. तब

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग की व्यवस्था करवाने का निर्देश दिया था,

 सभी खिलाड़ियों को रांची लाकर अतिथि शाला में रखा गया.

राष्ट्रीय टीम के मेन्यू के अनुरूप उनके लिए खाने की व्यवस्था की गयी.

मोराबादी फुटबॉल स्टेडियम में ग्राउंड और दो कोच की व्यवस्था की गई.

इसके बाद फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के लिए जमशेदपुर में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण की सविधा मुहैया करवायी गयी.

जहां 10 माह तक भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया था.

इस दौरान सारी सुविधा प्रदान की गयी. भारतीय टीम में शामिल झारखण्ड की उन्हीं बेटियों ने आज राज्य का मान बढ़ाया. ये बेटियां झारखण्ड का गौरव हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी है.

FIFA U-17: झारखंड की बेटी के नेतृत्व में विश्व कप खेलेगी टीम इंडिया

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...