हजार जवानों पर भारी आदमखोर, भय के साये में ग्रामीण

Bagaha-आदमखोर पर नजर- गोवर्धना थाना अंतर्गत बलुआ गांव में बाघ के हमले में मां बेटे की मौत के बाद

परिजनों के द्वारा पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए देने से इंकार कर दिया गया है.

इस बीच वन विभाग ने मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये का मुआवजे का एलान किया है.

आदमखोर पर नजर के लिए ड्रोन का सहारा

आदमखोर बाघ को मारने के लिए बगहा एसडीएम दीपक कुमार मिश्रा,

एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के साथ पूरा प्रशासनिक महकमा लगा हुआ है,

बाघ की खोज के लिए ड्रोन कैमरे का भी सहारा लिया जा रहा है.

प्रशासन के द्वारा बलुआ गांव में वन विभाग, एसटीएफ, एसएसबी और पुलिस की तैनाती कर दी गयी है,

आदमखोर को ठिकाने लगाने के लिए नेपाल के चितवन जंगल से विशेषज्ञ को भी बुलाया गया है.

यहां बतला दें कि आदमखोर ने चार दिनों के अन्दर चार लोगों को अपना निवाला बनाया है.

जबकि नौ माह के अन्दर यह नौंवा शिकार है.

गन्ने की खेत पर जाल से घेराबंदी की कोशिश

इस बीच बाघ का गन्ने की खेत में छुपे होने की सूचना पर जाल से घेराबंदी करने की कोशिश की जा रही है,

साथ ही ड्रोन कैमरे का निगरानी भी रखी जा रही है.

आपको बताते चले कि वीटीआर का आदमखोर बाघ लगातार तीन दिन में 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया

गोबर्धना थाना क्षेत्र के बलूआ गांव में शनिवार की सुबह मां और बेटे पर हमला कर दिया था. बाघ के इस हमले में दोनों मां बेटे की मौत हो गयी थी, उसके बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं, उनके द्वारा लगातार घरना प्रर्दशन किया जा रहा था, बाघ के हमले से आशंकित ग्रामीण रात रात भर सो नहीं पा रहे हैं,

नौ लोगों को निवाला बना चुका आदमखोर ढेर

 

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...