ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर सड़कों पर उमड़ा  जनसैलाब

Dhanbad-कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्षो से बेहद सादगी से मनाया जाने वाला ईद उल मिलादुन्नबी का त्योहार इस वर्ष पूरे धूम धाम के साथ धनबाद की सड़कों पर मनाया जा रहा है.

मुस्लिम धर्मावलंबियों का जन सैलाब चारों ओर दिखालाई पड़ रहा है. सामाजिक संगठनों की तरफ शरबत, शीतल पेय, फल और अन्य सामग्रियों का स्टॉल लगाया गया है. विभिन्न कमिटियों के पदाधिकारी इस अवसर पर भगवा पगड़ी में नजर आयें.

मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर मनाया जाता है ईद उल मिलादुन्नबी

Dhanbad 2 22Scope News

इस अवसर पर भाजपा नेता और पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल भी कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस का हिस्सा बने. कई दूसरे सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही.

चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया कि इस धरती पर समय-समय पर ऐसे महापुरुषों ने पैदा लिया जिनके द्वारा पूरे मानवता शांति और सौहादर्य का संदेश दिया गया. इसी में एक पैगम्बर मोहम्मद साहब भी हैं, जिनके जन्म दिवस के मौके पर जश्ने ईद उल मिलाद उन नबी का आयोजन किया जाता है.

उन्होंने कहा कि धनबाद एक ऐसा शहर है,

जहां सभी धर्म संप्रदाय को लोग सौहार्दपूर्ण माहौल में रह कर एक दूसरे के सुख दुख शामिल होते रहते हैं.

ईद मिलाद उन-नबी का इतिहास

कहा जाता है कि पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म मक्का में

इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे माह की 12वीं तारीख को हुआ था.

उनके जन्मदिन को मिलाद उन-नबी के नाम से बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है.

पैगंबर मोहम्मद साहब का पूरा नाम पैगंबर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहुअ अलैही वसल्लम था.

हालांकि सड़कों पर जुलूस की वजह शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई,

कई जगहों पर एंबुलेंस भी जाम में फंसा नजर आया.

डीएसपी के नेतृत्व में यातायात पुलिस एंबुलेंस को जाम से निकालने के लिए पसीना बहाते हुए दिखे. 

और प्रशासन की चेतावनी के बावजूद दर्जनों डीजे सड़कों पर देखा गया.

रिपोर्ट- राजकुमार

चाचा भतीजे की सरकार, ईद से शुरु मुहर्रम पर ‘जश्न’

Saffrn

Trending News

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...

पटना का धनरुआ पंचायत बना महिला सशक्तिकरण का अनुकरणीय मॉडल

पटना : पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी और पारदर्शी शासन मिसाल बनकर उभरी रही है। पटना जिले के धनरुआ प्रखंड...

राज्य में 181 महिला हेल्पलाइन नंबर से महिलाओं को 24 घंटे...

पटना : राज्य में हिंसा या संकट से प्रभावित महिलाओं को तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से 181 महिला हेल्पलाइन नंबर की स्थापना की...

‘एलसी-70ए आरओबी की संरचना पूर्णतः सुरक्षित, तकनीकी जांच व मरम्मत कार्य...

पटना : राज्‍य के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने बताया कि बक्सर-बरौनी रेलखंड स्थित एलसी-70ए पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अभी निर्माणाधीन है।...

सचिव ने मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का किया स्थल निरीक्षण, निर्धारित समयसीमा...

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल द्वारा पटना शहर के अंतर्गत निर्माणाधीन मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। सचिव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img