जैन संतों का चतुर्मास कार्यक्रम संपन्न, महायज्ञ का आयोजन

Koderma- जैन संतों का चतुर्मास कार्यक्रम संपन्न हो गया है और इसके साथ ही विश्व शांति के लिए महायज्ञ के आयोजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई.

विश्व शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन

शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में जैन समाज के महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए. शोभा यात्रा झुमरीतिलैया के रानी सती धर्मशाला से बड़ा जैन मंदिर तक निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में जैन समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर आकर्षक बैंड का भी आयोजन किया गया था.

शोभायात्रा में घोड़े की बग्गी पर विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिभा भी निकाली गई

और इस शोभायात्रा में जैन संत 108 श्री विशल्य सागर जी महाराज समेत अन्य जैन मुनि भी शामिल हुए.

कार्यक्रम में विधायक डॉ नीरा यादव भी शामिल हुई

और उन्होंने विश्व शांति के लिए किए गए महायज्ञ को लेकर जैन समाज के प्रति आभार जताया.

उन्होंने कहा कि पिछले 4 महीने से झुमरी तिलैया में जैन संतों का प्रवास रहा है

और इन 4 महीनों में यहां के लोग धर्म और अध्यात्म के प्रति समर्पित नजर आए हैं।

वही लोगों को संबोधित करते हुए जैन संत 108 श्री विशल्य सागर जी महाराज ने कहा

कि भौतिकता के दौर में हम लोग खोते जा रहे है लेकिन,

धर्म और अध्यात्म के साथ-साथ संस्कारी ज्ञान भी जरूरी है.

गोड्डा में नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में शामिल हुईं विधायक दीपिका पांडे सिंह

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...