Advertisment

जेडीयू बचेगी नहीं, नीतीश मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे – विजय सिन्हा

PATNA: नीतीश मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे – बिहार में हो रहे उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने

जदयू पर जोरदार हमला बोला और कहा ना जेडीयू बचेगी ना ही

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहेंगे

और ना ही उनकी पार्टी रहेगी. नीतीश कुमार सरेंडर कर चुके हैं.

और बिहार की जनता भी तय कर चुकी है कि अवसरवादियों की राजनीति

करने वाले यह भ्रष्टाचारियों की जमात जो इस तरह के खेल खेल रहे हैं

जनता इनको सबक सिखाएगी. यह लड़ाई दो विचारधारा की लड़ाई है.

भ्रष्टाचार अपराध परिवारवाद को बढ़ावा देने वाला और एक सुशासन

को लाने वाला यह दोनों विचारधारा की लड़ाई में बिहार की

जनता दोनों सीट को हराकर अपना जनादेश देगा.

जनता दोनों सीट को हराकर अपना जनादेश देगा

बिहार में बढ़ते डेंगू के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा

जिस तरह से प्रकोप बढ़ रहा है साढ़े 3 हजार से ज्यादा लोग

बीमार पड़ चुके हैं कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है.

अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा है, सही इलाज नहीं हो रहा है

और स्वास्थ्य मंत्री जी बिहार से बाहर आनंद उठाने में लगे हैं

क्योंकि बिहार में उनको इलाज से मतलब नहीं है. पिता को

सिंगापुर भेजने इलाज कराने के लिए बड़े भाई छोटे भाई बिहार को फिर

उसी रसातल में भेज रहे हैं. बिहार में इस तरह से स्वास्थ्य

व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. ना कहीं सफाई हो रही है ना कहीं फागिंग हो रहा है.

नगर निगम के अंदर भी अराजकता का माहौल है.

नीतीश मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे – RJD के पास हैं 55 विभाग

उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि 55 विभाग ले लिए हैं

संभल एक भी विभाग नहीं रहा है और मुख्यमंत्री जी को आनंद आ रहा है

क्योंकि बिहार की जनता जितना परेशान होगी

मुख्यमंत्री जी को लगता है हमारा उतना मनोबल बढ़ेगा.

बिहार के लोगों को सताने से इसका परिणाम भोगना पड़ेगा.

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के लोग डेंगू से कराह रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्री जी बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा रही है और आप आनंद और मदन बना रहे हैं. पिता को सिंगापुर भेजकर बड़े भाई छोटे भाई बिहार की जनता को बीमारी से मुक्त करने के लिए जिम्मेवारी संभालें. शहरों में फैली गन्दगी को लेकर उन्होंने कहा कि नगर विकास मंत्रालय भी तेजस्वी के जिम्मे में है शहरी क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. अस्पताल के अंदर इलाज की व्यवस्था और बेड की व्यवस्था नहीं हो रही है. बरसात के समय में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए थी 2 माह से ऊपर आपके सरकार का हो गया आप ने क्या कदम उठाया जवाब आपको देना होगा अगर नहीं संभलता है तो बिहार की जनता फिर जवाब देगी.

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...