MLA सुदिव्य सोनू ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

घाटों को दुरुस्त करने का दिए निर्देश

गिरिडीह : छठ पूजा को देखते हुए सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बुधवार को

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया.

इस दौरान वहां की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया.

निरीक्षण के क्रम में विधायक के अलावे झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह,

उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी, सिटी मैनेजर मंजूर आलम, एसडीपीओ अनिल सिंह,

एनआरपी के अजीत कुमार, बिजली विभाग के अधिकारी,

नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी समेत झामुमो के कार्यकर्ता शामिल थे.

chhath 22Scope News

इन छठ घाटों का किया निरीक्षण

विधायक के नेतृत्व में सबसे पहले झरिया गादी छठ घाट का निरीक्षण किया गया. जिसके बाद दीनदयाल घाट, शिव शक्ति घाट, अरगाघाट, मेट्रोस गली घाट, नया पुल सिहोडीह छठ घाट, सिहोडीह हरिजन छठ घाट, सीतलपुर छठ घाट, प्रोफेसर कॉलोनी छठ घाट, आश्रम रोड छठ घाट, शास्त्री नगर छठ घाट, पेसरागढ़ छठ घाट, पचंबा बुढ़वा आहर छठ घाट का निरीक्षण किया गया. इस दौरान जिन छठ घाटों में कमियां पाई गई और वहां के स्थानीय लोगों द्वारा समस्याओं को बताया गया उसे दुरुस्त करने के लिए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.

chhath1 22Scope News

छठ घाटों की शुरू हुई साफ-सफाई

इस बाबत विधायक ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए घाटों की साफ-सफाई समेत अन्य समस्याओं के निराकरण से संबंधित कार्य शुरू कर दिए गए हैं. निगम की ओर से भी घाटों की साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है. विधायक ने कहा कि छठ पूजा के दौरान छठ व्रतियों और लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इस को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा हैं. उन्होंने कहा कि छठ पर्व तक सभी घाटों को दुरुस्त कर दिया जाएगा. निरीक्षण के दौरान पार्टी की ओर से अजीत कुमार पप्पू, अजय कांत झा, सुमित कुमार, अभय सिंह, राकेश रंजन, रॉकी सिंह, प्रदोष कुमार, गौरव कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

रिपोर्ट: चांद

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...

Bihar Law and Order: अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, डायल-112 और...

Bihar Law and Order: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।...

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...