Giridih: चैती छठ को लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू ने किया घाटों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Giridih: लोकआस्था का महापर्व चैती छठ मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। इस दौरान जहां एक ओर छठव्रती पूरी आस्था के साथ कद्दुभात बनाकर ग्रहण कर रही थी, वहीं दूसरी ओर सदर विधायक सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ अरगाघाट छठ घाट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।

Giridih: आवश्यक निर्देश दिए

इस दौरान उनके साथ झामुमो नेता संजय सिंह, रॉकी सिंह, टुन्ना सिंह, रामजी यादव, नविन सिन्हा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान मंत्री सोनू ने छठ घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट तक जाने वाले मार्गों को दुरुस्त करने और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

Giridih: मंत्री ने छठ घाटों का लिया जायजा

इस दौरान मंत्री ने कहा कि हमलोग जायजा लेने के लिए अरगाघाट छठ घाट पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के चुनिंदा घाटों में चैती छठ की आराधना होती है। इसलिए निगम के साथ मिलकर साफ सफाई से लेकर तमाम चीजों के बारे में चर्चा कर ली है। निगम को जेसीबी स्टोन डस्ट उपलब्ध करा दिया जाएगा और जहां-जहां लाइट खराब है, वो भी बनेगा और कल परसो तक घाटों की साफ-सफाई कर दी जाएगी। इससे छठ व्रतियों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने PMCH अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, नहीं...

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अभी थोड़ी देर पहले पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) का औचक निरीक्षण किया।...

दाखिल-खारिज में रिश्वत लेना पड़ा महंगा, भोजपुर का राजस्व कर्मचारी निगरानी...

आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड में रिश्वतखोरी के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ...

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार व रोजगारोन्मुखी शिक्षा को...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक...