Commercial Advertisment

पीएम मोदी डुप्लीकेट पिछड़ा- ललन सिंह

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पवन चंद्रवंशी ने थामा जदयू का दामन

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.

उन्होंने पीएम मोदी को डुप्लीकेट पिछड़ा बताया है. दरअसल पटना हाईकोर्ट के आदेश के

बाद बिहार में नगर निकाय चुनाव रद्द हो गया.

इस मामले पर बीजेपी सीएम नीतीश कुमार को पिछड़ा विरोधी बताया. इसी मामले पर ललन सिंह ने कहा कि

पीएम मोदी ने अपने आप को अतिपिछड़ा कहा, लेकिन क्या गुजरात में अतिपिछड़ा है.

जब वे गुजरात में सीएम बने तो अपनी जाति को गुजरात में पिछड़ा वर्ग में शामिल किया.

अब वे ही बताएं कि वे पिछड़ा हैं या अतिपिछड़ा. मुझे तो लगता है कि पीएम मोदी डुप्लीकेट पिछड़ा हैं.

उक्त बातें जदयू प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान कही.

jdu 1 22Scope News

पवन चंद्रवंशी सहित कई लोग जदयू में हुए शामिल

बिहार बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पवन चंद्रवंशी सहित

कई लोगों ने जदयू का दामन थाम लिया है. इन सभी नेताओं को जदयू की सदस्यता दिलाई गई.

दरअसल जनता दल यू के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री शिला मंडल ने

भारतीय जनता पार्टी व विभिन्न संगठन के लोगों को जदयू की सदस्यता दिलाई.

बीजेपी छोड़ जेडीयू में आए नेताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि

जेडीयू में आ कर आपने अच्छा काम किया है. क्योंकि बीजेपी गड़बड़ जगह है.

lalan singh 22Scope News

जनता को हिसाब दें पीएम मोदी

ललन सिंह ने कहा कि अगर कोई 10 साल पीएम रहेगा तो उन्हें देश की जनता को हिसाब-किताब देना चाहिए.

लेकिन पीएम मोदी ने कभी भी जनता को जा कर नहीं बताया. देश में जो रोजगार है उसे खत्म किया जा रहा है. महंगाई पर केंद्र सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है. सीएम नीतीश ने 2005 से अभी तक जो वादा किया उसे पूरा किया. सीएम ने कहा था अपने किए वादे को पूरा नहीं किया तो वोट नहीं मांगेंगे. पीएम मोदी ने यह कभी नहीं कहा. महंगाई पर चर्चा नहीं होती है. चर्चा चीता पर की जाती है. क्या चीता भूख मिटाएगा?

बहुरूपिया हैं पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि आज कल जब टीवी देखिए तो पता चलता है कि यहां से शिवलिंग निकला तो वहां से विष्णु भगवान निकले. देश में यही सब हो रहा है. बीजेपी और पीएम मोदी को ललन सिंह ने बहुरूपिया से संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी आरक्षण विरोधी हैं. जातिगत जनगणना में बुराई क्या है. बीजेपी को पता है जातीय गणना हुई तो पोल खुल जायेगी. जब केंद्र सरकार तैयार नहीं हुआ तो नीतीश कुमार ने जातीय गणना कराने का निर्णय लिया.

पीएम मोदी चाय बेचने वाला नहीं, ढोंगी हैं

पीएम मोदी पर ललन सिंह ने हमला बोलते हुए कहा कि यह चाय बेचने वाला नहीं है ढोंगी हैं. अब समय आ गया है इस ढोंगी को एक्सपोज करने की. इन्हें क्या चाय बनाने आता है. इस राज्य के महादलितों को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है. जब तक नीतीश कुमार हैं, उनकी हकमारी कोई नहीं कर सकता है. ललन सिंह ने जेडीयू नेताओं से कहा कि जागते रहो, नहीं तो बहरूपिया आयेगा और अतिपिछड़ों को मूर्ख बना कर चला जायेगा. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बिहार में अतिपिछड़ों के आरक्षण के बिना नगर निकाय का चुनाव नहीं होगा.

मोदीजी काहे नहीं आ रहे हैं प्रचार में : ललन

रिपोर्ट: प्रणव राज

Madhubani Balirajgarh ASI Case: मधुबनी ASI केस में पुलिस का सख्त...

Madhubani Balirajgarh ASI Case: बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड स्थित बलिराजगढ़ की घटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।...

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...