मोकामा पहुंचे ललन सिंह, मोदी-नीतीश के हाथों को करें मजबूत

मोकामा : मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार ललन सिंह ने आज मोकामा नगर का तूफानी दौरा किया। साथ ही लोगों से पीएम नरेंद्र मोदी- सीएम नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए समर्थन की अपील की। लखीसराय से मोकामा पहुंचे सांसद ललन सिंह का चिंतामणि चक में पूर्व मंत्री नीरज कुमार, विधायक नीलम देवी और भाजपा नेता मनोज कुमार ने आगवानी की।

तत्पश्चात ललन सिंह ने चिंतामणि चक, धौरानी टोला, सकरवार टोला, मोलदियार टोला औक स्टेशन रोड में हाथ जोड़कर लोगों से समर्थन मांगा। नगर भ्रमण के दौरान ललन सिंह के साथ लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर उप सभापति नीतू देवी ने माला पहनाकर सांसद ललन सिंह का समर्थन किया। नगर भ्रमण पर निकले सांसद के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

यह भी पढ़े : Breaking : मोकामा में ललन बनाम ललन  

विकास कुमार की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...