जज बनकर DGP को किया कॉल, EOU ने किया गिरफ्तार

तत्कालीन एसएसपी को बचाने के लिए डीजीपी पर बना रहा था दबाव

पटना : जज बनकर DGP- राजधानी पटना से एक फर्जी जज को ईओयू (EOU) ने गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार व्यक्ति पटना हाईकोर्ट का सीनियर जज बनकर बिहार के डीजीपी को फोन करता था.

वह तत्कालीन एसएसपी को बचाने के लिए जज के नाम पर डीजीपी पर दबाव बना रहा था.

शक होने पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया.

इसके बाद ईओयू ने घंटे में ही पूरे मामले से पर्दा उठा दिया.

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अभिषेक अग्रवाल है. अभिषेक के साथ तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.

अभिषेक के साथ तीन और लोगों को किया गिरफ्तार, दर्जनों मोबाइल बरामद

ईओयू की टीम ने अभिषेक अग्रवाल को तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह डीजीपी को एक आईपीएस अफसर को बचाने के लिए जज बनकर फोन करता था. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार उसके पास से नौ सीम कार्ड, दर्जनों मोबाइल मिला है. मोबाइल की जब फॉरेंसिक जांच की गई तो आरोप प्रमाणित हो गये. सख्ती से पूछताछ में भी आरोपी अभिषेक अग्रवाल ने कबूल किया हां वो तत्कालीन एसएसपी को बचाने के लिए डीजीपी को फोन किया था. आर्थिक अपराध इकाई ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी नाम से फोन करने व साइबर केस में जेल भेजा है. साथ ही उस आईपीएस अफसर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.

जज बनकर DGP: इससे पहले कई आईपीएस अफसर को कर चुका है ब्लैकमेल

जांच में यह बात सामने आई है कि यह पहले भी जेल जा चुका है. गृह मंत्री का पीएस बनकर अफसरों को फोन करता था. इस आरोप में पुलिस ने 2018 में गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था. इसके पहले 2014 में बिहार के एक पुलिस अधीक्षक को भी ब्लैकमेल किया था. उनके पिता से मोटी रकम की वसूली की थी. जालसाज अभिषेक अग्रवाल पर भागलपुर में केस भी दर्ज हुआ था. इसके अलावे एक अन्य आईपीएस अफसर से भी 2 लाख की ठगी की है.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...