डॉक्टर की बहू का आभूषण लेने गिरिडीह पहुंची दुर्ग पुलिस

दुर्ग में बहू ने पति, सास और ससुर पर दर्ज कराया मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का मामला

गिरिडीह : डॉक्टर की बहू- जिले के बरमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम के संचालक

डॉक्टर एसके डोकानिया की बहू का आभूषण समेत अन्य सामान लेने छत्तीसगढ़ राज्य के

दुर्ग महिला थाना की अवर निरीक्षक ज्योति सिंह पुलिस के साथ रविवार देर शाम गिरिडीह पहुंची.

इस दौरान पुलिस डॉ एसके डोकानिया के नर्सिंग होम और घर पहुंची.

पुलिस ने डॉ. एसके डोकानिया और डॉ. नीरज डोकानिया से बात करने के बाद

एसके डोकानिया की बहू को सामान सौंपने को कहा.

police 22Scope News

डॉक्टर की बहू: जानिए क्या है पूरा मामला

मालूम हो कि 16 जून 2021 को डॉक्टर नीरज डोकानिया का विवाह

छत्तीसगढ़ की डॉक्टर पूजा के साथ हुआ था. ससुराल में मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के बाद

डॉ. पूजा ने अपने पति समेत ससुर एसके डोकानिया, सास उषा डोकानिया के खिलाफ छत्तीसगढ़ के दुर्ग महिला थाना में मामला दर्ज कराया था. प्राथमिकी में कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ-साथ डॉ. पूजा ने ससुराल वालों से उसका आभूषण और अन्य सामान रख लेने की शिकायत दर्ज करवाई थी. उन्होंने पुलिस से सामग्री वापस दिलाने की मांग की थी.

police1 22Scope News

डॉक्टर की बहू: ससुराल वालों ने की थी 50 लाख दहेज की मांग

मालूम हो कि शादी के एक महीने बाद 25 जुलाई 2021 को डॉ. नीरज ने अपनी पत्नी को छत्तीसगढ़ पहुंचा कर छोड़ दिया. फिर वापस लाने के लिए 50 लाख दहेज की मांग की थी. इस बाबत अवर निरीक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि कई कार्टून में सामान पैक किया गया है. वहीं ससुराल वालों ने जेवरात के बारे में बहु द्वारा लॉकर में रखें जाने की बात कही गई. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट: मो. चांद

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...

Bihar Law and Order: अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, डायल-112 और...

Bihar Law and Order: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।...

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...