जन शिकायत समाधान शिविर ने परिवार की लौटाई खुशियां, चार साल बाद मिली सास-बहू गले

हजारीबाग. सास-ससुर और बहू का झगड़ा की शिकायत पुलिस थाने में हमेशा आती रहती है। कोशिश भी की जाती है कि समस्या का समाधान हो जाए, लेकिन सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण परिवार बिखर जाता है। लेकिन मंगलवार को हजारीबाग में जन शिकायत समाधान शिविर में एक परिवार की खुशियां फिर से लौट आयी है।

दरअसल, पिछले 4 सालों से सास ससुर और बहू के बीच झगड़ा चल रहा था। मंगलवार को झगड़ा का पटाक्षेप हो गया। जन शिकायत समाधान शिविर में दोनों ओर से लोग पहुंचे। महिला थाना प्रभारी और आज के कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डीएसपी मनोज कुमार की पहल पर समस्या का समाधान हो गया। सास ससुर और बहू इस बात को लेकर सहमत हो गए कि दोनों एक दूसरे पर केस मुकदमा नहीं करेंगे और खुशी-खुशी दोनों रहेंगे। सीसीआर डीएसपी सह आज के कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि महिला थाना प्रभारी की पहल पर परिवार में खुशहाली लौट आई है। ऑन स्पॉट टेबल पर ही दोनों पक्षों की समस्या का समाधान किया गया।

समस्या समाधान होने पर सास सिमबुल जहां ने खुशी जाहिर की। पिछले कई सालों से जो समस्या थी, उसका समाधान हो गया। तो दूसरी ओर उनकी बहू सुवेदा खातून ने बताया कि दोनों के बीच मनमुटाव था। खाना भी घर में नहीं मिलता था। पति विदेश में नौकरी करते हैं तो उनसे भी बात करने को नहीं मिलता था, लेकिन इस शिविर के माध्यम से समस्या का समाधान हो गया। इस दौरान हजारीबाग में ऑन स्पॉट 97 मामले का निष्पादन किया गया।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...