Bokaro- आपकी योजना आपकी सरकार – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों बोकारों में आज आपकी योजना,
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत करीबन 500 करोड़ से अधिक की परिसंपत्ति का वितरण किया गया.
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जल्दी ही हम कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रहे हैं, यह करीबन पांच हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट होगा, जिसके माध्यम से युवाओं को रोजगार परक शिक्षा दी जायेगी. कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और विधायक लम्बोदर महतो भी उपस्थित रहें. खास बात यह भी रही कि इस कार्यक्रम के दौरान एलईडी पर निलंबित आईएस पूजा सिंघल की क्लिपिंग भी चलती रही.
युवा रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा सकते हैं.
किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उस क्षेत्र के लिए जरूरी दक्षता प्राप्त करना आवश्यक है.
यही वह सशक्त रास्ता है, जिससे युवा अपने सपने को पूरा कर सकते.
हमारी कोशिश अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैैया करवाने की है,
हम इसी दिशा में बढ़ रहे हैं.
आपकी योजना आपकी सरकार – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों 500 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण
इस अवसर पर विधायक जयमंगल सिंह ने हेमंत सरकार की उपलब्धियों को गिनाया.
जयमंगल सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार ने गिन गिन कर अपने सभी वादों को पूरा किया है.
1932 का खतियान हो या सहियाओं की मांग या पेंशन योजना मुख्यमंत्री ने अपना सारा वादा पूरा किया है.
आने वाले दिनों में और भी कई योजनाओं को लागू किया जायेगा.


















