दारोगा माधुरी की दिलेरी को सैल्यूट करते लोग

Rohtas-महिला दारोगा की दिलेरी-कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी ये पुलिसिंग का मूल मंत्र है और इसे बखूबी निभाने को लेकर एक महिला दारोगा इन दिनों खूब चर्चा में है. माधुरी कुमारी है जो कुछ दिनों पहले डेहरी थाने में पोस्टेड थी और अपने कार्यों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाई रही थी. तब रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने माधुरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया था. कुछ दिन बाद इनकी पोस्टिंग रोहतास थाने में कर दी गई.

महिला दारोगा की दिलेरी की चर्चा

दरअसल रोहतास थाना क्षेत्र में सोन नदी में एक बुजुर्ग महिला जब डूबने लगी तो इसकी सूचना पुलिस को मिली. आनन-फानन में रोहतास थाना में पदस्थापित महिला दारोगा माधुरी कुमारी भी मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों की मदद से महिला को पानी से निकाला और खुद गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंची,

इस दौरान बुजुर्ग महिला उनके गोद में रही. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लोग महिला दारोगा की दिलेरी को सैल्यूट कर रहे हैं.

बता दें कि पहले भी जब माधुरी कुमारी की पोस्टिंग डिहरी थाना में थी,

जहां माधुरी के द्वारा पानी में डूब रहे एक युवती का रेस्क्यू किया था,

साथ ही डॉक्टर के आने से पहले प्राथमिक उपचार देकर माधुरी ने उसके पेट से पानी भी निकाल दिया था.
रिपोर्ट- दीनानाथ

कोयला खदान से निकला हीरा, मजदूर फरार

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img