Advertisment

दुकानदार ने मांगे पैसे तो कर दी पिटाई

पटना : अगम कुआं थाना इलाके में धनकी मोड़ के पास किराना दुकान से रवि मंडल ने सामान खरीदकर पैसे नहीं दिए। दुकानदार प्रमोद कुमार द्वारा पैसे मांगने पर दुकानदार और दुकानदार की पत्नी को पिटाई कर दी। इस घटना के बाद दुकानदार ने अगमकुआं थाने में आरोपी के खिलाफ शनिवार को लिखित आवेदन दिया था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सोमवार की अहले सुबह दुकानदार मार्केट से दूध लेकर साइकिल से लौट रहे थे कि रवि मंडल कई लोगों के साथ मिलकर दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी जिससे दुकानदार बुरी तरह घायल हो गया।

आनन-फानन में सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी लेकिन पुलिस खानापूर्ति कर दुकानदार को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती करवा दिया लेकिन 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। सिटी डीएसपी अमित शरण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला थाने में दर्ज किया गया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jharkhand Market: कम बारिश का असर बाजार पर, धान की आवक...

 झारखंड में कम बारिश से मंडियों में धान की आवक घट गई है। रांची में चावल के दाम बढ़े हैं और प्याज की कीमत...

Political Affairs Committee: 18 अगस्त को झारखंड कांग्रेस की Political Affairs...

 झारखंड कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक 18 अगस्त को होगी। एमएमडीआर एक्ट, छात्र आंदोलन और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा संभव...

Lohardaga Accident: लोहरदगा में दो स्कूटी की भीषण टक्कर, तीन युवकों...

लोहरदगा के सिंघरा टोली में दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। तीन गंभीर घायलों को रिम्स रेफर किया...