Advertisment

जेजेएमपी के 2 नक्सली गिरफ्तार, लेवी के लिए पोस्टर चिपकाने का करते थे काम

गढवा: रंका थाना क्षेत्र में पुलिस ने जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के दो सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रंका पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक ने बताया कि ये दोनों उग्रवादी उदय पासवान और विजय भूइंया 2 माह से जेजेएमपी संगठन के सक्रिय सदस्य थे। कई स्थानों पर लेवी वसूली को लेकर पंपलेट चिपकाने का काम करते थे। गुप्त सूचना पर टीम गठित कर छापामारी की गई जहां से दोनों को गिरफ्तार किया गया।

दोनों के पास से मोबाइल और घर से पोस्टर बरामद किया गया है। इस छापेमारी अभियान दल में रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक, पुलिस निरीक्षक रंका अंचल रामजी महतो और पुलिस निरीक्षक भंडरिया समेत कई थाना प्रभारी शामिल थे।

रिपोर्ट-सुजीत धर दुबे

पुलिस कार्रवाई से जेजेएमपी की टूटी कमर, कमजोर पड़ा संगठन

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद गांव-गांव पहुंचेंगे प्रशांत किशोर?...

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में अपनी आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।...

Amrit Bharat Express Bihar: बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, नई...

Amrit Bharat Express Bihar: रेल यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। देश के अलग-अलग रेल मार्गों पर...

Bihar Land Registry: 17 अगस्त से बड़ा बदलाव, WhatsApp पर मिलेगा...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जल्द ही, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा...