बेगूसराय : बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते-देखते 15 घरों को जलाकर राख कर दिया। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के कदराबाद पंचायत के हादीपुर गांव की है। बताया जाता है कि सोमवार की देर रात उपेंद्र पासवान के घर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, और आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के 15 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक आसपास के 15 झोपड़ी में घर जलकर राख हो गया, हालांकि आग लगने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घरों में रखें अनाज कपड़ा कीमती सामान समेत हर चीज जलकर राख हो गया। इस आग लगी में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन क्षति के आकलन में जुट गई है। बताया जा रहा कि पीड़ित सभी परिवार भूमिहीन है और सड़क किनारे बरसों से झोपड़ी का घर बनाकर रह रहे थे। इस आग लगी के बाद सभी परिवार एक बार फिर बेघर हो गए हैं।
शॉर्ट सर्किट से 15 घर जलकर राख, कई लोग हुए बेघर
Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...
Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...
Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...
Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...
Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...
Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...

















