Advertisement
Advertisement

परिवार के साथ भूख हड़ताल पर निगमकर्मी, दोबारा ज्वाइनिंग की मांग

देवघरः नगर निगम में कार्यरत विनोद धपरा को काम से हटाए जाने पर वह नगर निगम कार्यालय के सामने अपने परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गया है. विनोद ने बताया की पिछले 10 सालों से नगर निगम में सफाई का काम कर रहा था. उसने बताया कि एक साल पहले उसके बेटे की मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद टेंशन के कारण काम करना छोड़ दिया था। एक साल बाद पुनः जब काम करने के लिए निगम गया तब नगर आयुक्त ने कहा कि सरकारी नियम है कि कोई भी कर्मचारी अगर काम छोड़ देता हैं तो उसे दोबारा रखने का अधिकार हमें नहीं है।

इस मामले में नगर आयुक्त ने कहा कि विनोद थपरा का आवेदन विभाग को भेंजे हैं. जो भी फैसला होगा निगम उसका पालन करेगा. विभाग अगर पुनः इसे काम पर रखने का आदेश देती है तो इसे निगम में काम पर रख लिया जाएगा.

रिपोर्ट-कुलवंत सिंह

Commercial Advertisment

Maoist Commander Arrest: मुंबई में 10 लाख का इनामी माओवादी संजय...

झारखंड के 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस...

SIR Update: झारखंड समेत 7 राज्यों के छूटे मतदाताओं को मिलेगा...

 निर्वाचन आयोग ने झारखंड समेत 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया के दौरान छूटे मतदाताओं को एक और मौका देने का फैसला किया है। पात्र...

Vaibhav Suryavanshi बने बिहार टीम के कप्तान, Syed Mushtaq Ali Trophy...

 वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है। सूरज कश्यप उपकप्तान...