Advertisement
Advertisement

भारी मात्रा में गांजा बरामद, ट्रेन से हो रही थी तस्करी

रोहतास : सासाराम में रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ट्रेन से विदेशी शराब के साथ

भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. बताया जाता है कि तस्कर ट्रेन से गांजे की तस्करी करने की

फिराक में था, लेकिन रेल पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गांजा को जब्त कर लिया.

दो अलग-अलग ट्रेन से विदेशी शराब और गंजा बरामद

दीपावली और छठ पर्व को लेकर रेल पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है.

सुरक्षित यात्रा को लेकर चलाई जा रही चेकिंग के बीच सासाराम रेल पुलिस ने विदेशी शराब

और भारी मात्रा में गांजा लावारिस हालत में ट्रेन से बरामद किया. पंडित दीनदयाल गया रेलखंड के सासाराम रेल पुलिस ने दीपावली छठ त्योहार में सुरक्षित यात्रा को लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है. इसी क्रम में रेल पुलिस सासाराम ने दो अलग-अलग ट्रेन से शराब तथा गंजा बरामद किया है.

ganja 22Scope News

लावारिस हालत में मिले 6 बंडल गांजा

आरपीएफ इंस्पेक्टर सासाराम पीके रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रेनों में सुरक्षित यात्रा को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी बीच ट्रेन संख्या 18612 तथा 13553 आसनसोल बनारसी ट्रेन से विदेशी शराब तथा 6 बंडल गांजा बरामद किया गया है उन्होंने कहा कि दोनों ट्रेनों में लावारिस हालत में दो बैग पड़े हुए थे. पूछताछ के बाद बैग को खोला गया तो शराब तथा गंजा पाया गया. जिसे रेल पुलिस ने जब्त करते हुए अगली कार्रवाई में जुटी हुई है.

जांच में जुटी रेल पुलिस

इस तरह के कारोबारियों को सीसीटीवी के माध्यम से खंगाला जा रहा है. वहीं शराब और गांजा कहां से किसने इस बैग में रखकर ट्रेन से सप्लाई कर रहा है, इसकी भी जांच जारी है. उन्होंने कहा कि दीपावली छठ पर्व को लेकर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न ट्रेनों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जहां रेल पुलिस सफलता हाथ लगी है.

रिपोर्ट: दयानंद

Commercial Advertisment

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...