Advertisment

Bokaro: ट्रेन से चार लाख रुपये का गांजा बरामद, तस्कर फरार

Bokaro: बोकारो रेलवे स्टेशन में आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है, जहां ट्रेन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। ट्रेन संख्या 13352 एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन से ये गांजा बरामद हुआ है।

Bokaro: ट्रेन से चार लाख रुपये का गांजा बरामद

आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर एलेप्पी ट्रेन में छापेमारी कर ट्रेन की बोगी से आरपीएफ ने तीन ट्राली बैग में रखा गया गांजा को बरामद किया है। इस गांजे को ओडिशा से बिहार भेजने की तैयारी थी। बोकारो रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने तलाशी के दौरान इसे पकड़ा। इस दौरान गांजा तस्कर भागने में सफल रहा। आरपीएफ के अधिकारी ने कहा कि गांजे को जब्त कर रेलवे जीआरपीएफ के हवाले किया गया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए इस गांजे की कीमत करीब 4 लाख रुपये हैं और गांजा तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही है।

Best GPS in Jharkhand

Bokaro: गांजे की तस्करी का खेल

बताते चलें कि, ओडिशा के रस्ते गांजे की तस्करी का यह खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है, जहां पिछली बार भी बड़े पैमाने पर गांजा की खेप पकड़ी जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी का खेल जारी है। आज भी पकड़े गए गांजा को धनबाद में खपाने की योजना थी। इससे पहले कि गांजा निश्चित जगह पर पहुंच सके, गांजा बोकारो रेलवे स्टेशन में पकड़ा गया। वही गांजा तस्कर भागने में सफल रहा।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...