Bokaro : कार से नशीले पदार्थों का जखीरा बरामद, 18 किलो गांजा के साथ भारी मात्रा में शराब जब्त…

Bokaro : बोकारो पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा मे गांजा, अवैध बिदेशी शराब, बियर बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : सांसद मनीष जायसवाल ने दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी… 

Bokaro : भारी मात्रा में शराब बरामद
Bokaro : भारी मात्रा में शराब बरामद

Bokaro : कार में भरकर ले जा रहा था गांजा और शराब

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि 12 मई को दोपहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बीएस सिटी थाना क्षेत्र के एल.एच. कॉलोनी से एक व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा और शराब कार में लादकर बेचने के लिए निकल रहा है। सूचना मिलते ही नगर डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया।

ये भी पढ़ें- Lohardaga : बाजार और मेले से बाइक उठाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार… 

Bokaro : 18 किलो गांजा बरामद
Bokaro : 18 किलो गांजा बरामद

छापामारी दल ने दुगल गेट के पास एक नेक्सोन कार (JH09AJ-6547) को रोककर तलाशी ली जिस दौरान कार से करीब 9 किलोग्राम गांजा और अवैध शराब की भारी खेप बरामद की गई। मौके से अनिल यादव को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अनिल ने खुलासा किया कि गांजा मिथलेश यादव नामक व्यक्ति से प्राप्त हुआ था।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : अब हर महिला बनेगी लखपति, पीएम मोदी ने भी की इनकी सराहना… 

18 किलो गांजा, 103 किंगफिशर बोतल बियर बरामद

उसकी निशानदेही पर चास थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभात कॉलोनी से मिथलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात मिथलेश की सूचना पर पिंकु उर्फ टिंकु उर्फ सुनील महतो के किराए के मकान से और 9 किलो अतिरिक्त गांजा बरामद किया गया।

98 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Gumla : एसपी ने टांगीनाथ धाम का किया निरीक्षण, श्रावणी मेला की तैयारियों का लिया जायजा 

एसपी ने बताया कि कुल 18 किलो गांजा, 103 किंगफिशर बोतल बियर बरामद किया है। इसके साथ ही विभिन्न ब्रांडो के 90 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि अनिल यादव के खिलाफ पूर्व मे भी उत्पाद अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...