आरोपी छब्बो ने एसएसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण, 3 अक्टूबर को हुई थी हत्या
जेल में खींचा था दाढ़ी, बेइज्जती का बदला लेने के लिए की हत्या- छब्बो का कबूलनामा
जमशेदपुर : रंजित सरदार हत्याकांड के फरार आरोपी छब्बो ने एसएसपी के समक्ष सरेंडर किया है.
इसी मामले में पुलिस ने राहुल गुप्ता उर्फ शोले, अनिल और ऋषि कुमार को गिरफ्तार किया था.
टेल्को थाना अंतर्गत सबुज कल्याण संघ के बाहर 3 अक्टूबर को
अपराधी रंजित सरदार उर्फ रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
दबाव में आकर छब्बो ने किया सरेंडर
इधर, मंगलवार को आरोपी छब्बो ने एसएसपी के समक्ष सरेंडर कर दिया.
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी.
दबाव में आकर उसने सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ की. पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि जब वह जेल में था तो रंजित सिंह उसे लगातार तंग करता था और उसकी दाढ़ी खींच दी थी. इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने हत्या कर दी.
देसी पिस्टल, दो मोबाइल और बाइक बरामद
छब्बो की निशानदेही में पुलिस ने देसी पिस्टल दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है. इधर पुलिस आरोपी राजा सिंह की तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. बता दें कि 3 अक्टूबर को जेल से छूटे अपराधी रंजित सिंह उर्फ रंजित सरदार की टेल्को सबुज कल्याण संघ के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
दिनदहाड़े अपराधियों ने गोलियों से भूना, इलाज के दौरान हुई मौत
3 अक्टूबर को अमरनाथ गिरोह के सदस्य रंजीत सरदार की दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. मामला टेल्को थाना क्षेत्र के सबुज कल्याण संघ की है. गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक गोलमुरी के नामदा बस्ती का रहने वाला है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.
रंजीत सरदार की इलाज के दौरान हुई मौत
स्थानीय लोगों के अनुसार टेल्को थाना क्षेत्र के सबुज कल्याण संघ गेट के पास हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े टिनप्लेट ढाला रोड के रहने वाले अमरनाथ गिरोह के रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी. घटना की जानकारी पाकर टेल्को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी और रंजीत को इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
रिपोर्ट: लाला जब़ी


















