हम फुटपाथ दुकानदार की बेटी हैं…पुलिस को बोली युवती

अतिक्रमण हटाने के दौरान युवती ने घंटों पुलिस प्रशासन के साथ किया नोकझोंक

युवती बोली- गलती बताओ फिर गिरफ्तार करो

भागलपुर : हम फुटपाथ दुकानदार की बेटी हैं. हाथ लगाकर दिखाओ.

ये बातें युवती ने अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस प्रशासन की टीम से कही.

घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने युवती को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में

गिरफ्तार कर लिया. युवती की पहचान फुटपाथ दुकानदार की बेटी निकिता सोनी के रूप में हुई है.

कई दुकानों के कटे चालान

दरअसल, दीपावली, काली पूजा एवं छठ को लेकर शहर में काफी जाम लग जाता है.

शहर के किनारे फुटपाथ पर दुकानें सज जाती हैं और मोटरसाइकिल भी लगी रहती है.

जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिसके चलते प्रशासन शहर में कई जगह अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही थी और कई दुकानों से अतिक्रमण को लेकर चालान भी काटे गए.

police 1 22Scope News

युवती ने प्रशासन को लताड़ा

इसी दरमियान नगर निगम के कर्मचारियों से एक युवती की घंटों नोकझोंक हुई. नगर निगम कर्मचारी उन्हें फुटपाथ पर से दुकान हटाने की बात कर रहे थे. इसी दौरान युवती बात करते-करते गिर गईं. उसके बाद गुस्से में आकर प्रशासन को ही जमकर लताड़ा. जिसको लेकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला.

युवती ने पुलिस को देख लेने की बात कही

अतिक्रमण के दौरान एसबीएम धनंजय कुमार, यातायात डीएसपी प्रकाश कुमार, यातायात थाना प्रभारी बृजेश कुमार के अलावे दर्जनों की संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में खलीफाबाग चौक से स्टेशन जाने के रास्ते स्थाई दुकानदारों को रोड पर से अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही थी. सनकी युवती पुलिस को देख लेने की बात करने लगी और युवती ने प्रशासन से कहा मेरी गलती बताओ और मुझे गिरफ्तार कर ले चलो.

पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने भी अपना कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उसे गिरफ्त में लेने की कोशिश की. परंतु वह इतनी सख्त थी कि वह गाड़ी पर नहीं बैठी और वह पैदल अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंच गई. वहीं पुलिस ने उन्हें सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

रिपोर्ट: अंजनी कुमार कश्यप

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...