गया कोडरमा रेल लाइन पर मालगाड़ी का ब्रेक फेल, कई ट्रेनें प्रभावित

घाटी होने के कारण लुढ़की गाड़ी, रेल अधिकारियों के हाथ पाव फूले

करीब 50 से अधिक डिब्बे क्षतिग्रस्त होने की खबर

कोडरमा : हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर एक मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया,

जिसके बाद करीब 50 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गई. डिरेल के बाद कई ट्रेनें प्रभावित हो गई.

बताया जा रहा है कि इस रेलखंड पर आने जाने वाली ट्रेनों को जहां तहां रोक कर

घाटी सेक्शन में लुढ़क रही ट्रेन को 8 सेफ्टी लाइन पर रोकने का प्रयास किया जा रहा है.

train1 22Scope News

ट्रेन को रोकने में जुटी रेलवे की टीम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे के अधिकारी ने बताया कि गया-कोडरमा रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार की सुबह गुरूपा-गझण्डी घाटी सेक्शन में एक कोयला लदी मालगाड़ी गया जंक्शन की ओर आ रही थी. इसी बीच इसका ब्रेक फेल हो गया. ढलान होने के कारण मालगाड़ी लुढ़कने लगा, जिसे रोकने के लिए डीडीयू मंडल के गया से भी एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) से राहतकर्मियों को बुलाया गया है. घटना की सूचना के बाद कोडरमा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, पीडब्ल्यूआई आदि सहित कई विभागों की टीम ट्रेन को रोकने के उपाय करने में जुटी गई है.

train12 22Scope News

कोडरमा से गया जा रही थी मालगाड़ी

यह दुर्घटना बुधवार सुबह ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के गुरपा स्टेशन के पास हुई है. बताया जाता है कि मालगाड़ी के इंजन का ब्रेक फेल हो गया. शुक्र माने की सवारी गाड़ी नहीं थी, नहीं तो जानमाल का नुकसान काफी हो जाता. कोडरमा की तरफ से गया की तरफ आ रही कोयला लदे मालगाड़ी का इंजन का ब्रेक फेल हो गया. इसके बाद ट्रेन इस घाटी सेक्शन में रॉल करने (लुढ़कने) लगी.

train123 22Scope News

50 से अधिक डिब्बे क्षतिग्रस्त

घटना के बाद एहतियात बरतते हुए इस ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया और लुढ़क रही ट्रेन को रोकने के उपाय किये जा रहे हैं. सूचना के अनुसार गुरपा स्टेशन के पास मालगाड़ी के करीब 20 डिब्बे बेपटरी होकर इधर उधर गिर गए. करीब 50 से अधिक डिब्बे क्षतिग्रस्त होने की खबर है. ट्रैक्शन के पोल और तार भी टूट गये हैं. रेल प्रशासन इस हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है. खबर लिखे जाने तक नई दिल्ली-हावड़ा ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर गया-धनबाद स्टेशन के बीच परिचालन बाधित है.

रिपोर्ट: शशांक शेखर/रंजन

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...