आरजेडी के खिलाफ वोट करने वालों को डरा रहा महागठबंधन: रविशंकर

डरा रहा महागठबंधन – आरजेडी और जेडीयू के खिलाफ वोट करने वालों को महागठबंधन के लोग डरा रहे हैं.

बिहार में अब डर का साया बढ़ रहा है. यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का.

उन्होंने आरजेडी और जेडीयू पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार में अब अपराध

का नहीं बल्कि खौफ का ग्राफ बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा है कि आम लोगों को भी अब अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है.

मोकामा पहुंचे रविशंकर प्रसाद महागठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा.

जेडीयू और आरजेडी में है अप्राकृतिक रिश्ता, जो कभी भी टूटेगा पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

ने कहा कि जेडीयू और आरजेडी के बीच अप्राकृतिक रिश्ता है जो कभी भी टूट सकता है.

ये गठबंधन कभी नहीं चलेगा. मोकामा उपचुनाव में बीजेपी के बड़े नेताओं की एंट्रीमोकामा विधानसभा उपचुनाव

में अब भाजपा के बड़े नेताओं की भी एंट्री हो गयी है.पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बिहार में

कानून व्यवस्था पर गहरी चोट करते हुए प्रचार अभियान से नीतीश कुमार के अलग रहने पर सवाल खड़ा कर दिया है.

रवि शंकर प्रसाद ने पूछा है कि मोकामा में प्रचार करने में नीतीश कुमार को शर्म आती है क्या?

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मोकामा और गोपालगंज में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत होने का दावा किया है.

नगर निकाय: रविशंकर के बयान पर ललन सिंह ने कसा तंज

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...

Cardicon 2026 Patna: पटना में जुटेंगे देशभर के 500 हृदय रोग...

Cardicon 2026 Patna, पटना: हृदय रोगों के बढ़ते खतरे और उनके आधुनिक उपचार पर चर्चा करने के लिए देशभर के विशेषज्ञ पटना में जुटेंगे।...