Advertisment

शिक्षक अभ्यर्थियों ने सिर मुड़ाकर नीतीश सरकार का कर दिया दशकर्म

पटना : सातवें चरण के प्राथमिक शिक्षक बहाली को लेकर पर एक फिर से राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने

प्रदर्शन शुरू कर दिया है. शनिवार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपना सिर मुड़ाकर

नीतीश सरकार का दशकर्म किया. अभ्यर्थियों ने सीधे तौर पर कहा कि

यह सरकार की दसवीं है, यानी कि सरकार का श्राद्ध किया जा रहा है और जल्द ही

सरकार की तेरहवीं भी होगी. जो सरकार हमारे लिए कुछ नहीं कर सकती वैसे सरकार को मरा हुआ ही समझेंगे.

ctet1 22Scope News

स्कूल की जगह सड़क पर हैं शिक्षक अभ्यर्थी

बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेश के सीटेट/ बीटेट पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने पुनः आन्दोलन प्रारंभ कर दिया है. पटना में गर्दनीबाग धरनास्थल पर विभिन्न जिलों के हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नितेश पांडेय तथा मीकू पाल ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि चार सालों से शिक्षक अभ्यर्थी शिक्षक बनने की सभी अहर्ताओं को पूरा करने के बावजूद प्रदर्शन को विवश हैं, जबकि उन्हें स्कूलों में होना चाहिए था.

ctet12 22Scope News

शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों पर सरकार गंभीर नहीं

महिला प्रदेश अध्यक्ष पुष्पलता यादव, अनामिका और कविता ने सरकार पर जानबूझकर वादा खिलाफी का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा लिखित रूप से जुलाई के अंत में सातवें चरण प्राथमिक शिक्षक बहाली के नोटिफिकेशन जारी करने की अधिसूचना जारी की गई थी. इसके बावजूद अभी तक विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है. भोजपुर से आये अनीश सिंह व कुमार सत्यम ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों के प्रति सरकार गंभीर नहीं है. धरना को राकेश, बिट्टू, अमन राज, दिलशाद, विक्की गोयल, सुमित ,अनीश, कविता, केशव पति तिवारी ने भी संबोधित किया. मौके पर अलग अलग जिलों के सैकड़ों शिक्षक अभ्यर्थी मौजूद थे.

और तेज होगा शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन

बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने बताया कि शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन और तेज होगा. शानिवार को सरकार की उपेक्षा से क्षुब्ध अभ्यर्थी बाल मुंडन करवा विरोध प्रदर्शन करेंगे.

रिपोर्ट: प्रणव राज

जल्द बहुरेंगे एमजीएम अस्पताल की किस्मत, कोल्हान को मिलेगी बड़ी सौगात

निकलेगी 30 फीट का लंबी कांवड़ यात्रा, डेढ़ क्विंटल से भी...

गयाजी : सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्त तरह-तरह की कांवर यात्रा निकालते हैं। कोई दो फीट की कांवर लेकर बाबा...

Ramgarh Mahavidyalaya News: रामगढ़ महाविद्यालय में क्या बदलने वाला है? सांसद...

Ramgarh Mahavidyalaya News: जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक, रामगढ़ कॉलेज में छात्रों के कल्याण और संस्थान के समग्र विकास को लेकर एक...

सरकार व जीविका दीदियों का नया पहल, 24 घंटे सेंधा नमक...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में इस बार सुल्तानगंज पहुंचे कांवड़िया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और बिहार सरकार ने नई...