खाई में डूबने से पांच बच्चों की मौत, करमा के लिए कुश लेने गए थे बच्चे

मधेपुराः चौसा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर में 5 बच्चों की गहरे खाई में डूबने से मौत हो गयी. बच्चे कर्मा पर्व को लेकर कुश और मवेशी का चारा लेने के लिए निकले थे. लेकिन, दोपहर बाद तक जब बच्चे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरु की.

दोपहर बाद एक बच्चे का शव बहियार में एक खाई में गिरा नजर आया,  जब ग्रामीणों ने खाई की तलाशी ली एक एक कर 5 बच्चों का शव गहरे खाई से निकाला गया. मृतकों में चार बच्ची और एक बच्चा शामिल है. सभी बच्चों की उम्र 15 वर्ष से कम बतायी जा रही है.

मृतक बच्चों में मुकेश ठाकुर की 13 वर्षीय पुत्री नैंसी कुमारी,  महेश्वर भगत की 11 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी, गोपी भगत के 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार, चन्देश्वरी ठाकुर की 10 वर्षीय पुत्री ललिता कुमारी, विभाष ठाकुर की 10 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी शामिल है.

घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रवीश रंजन, अंचल अधिकारी राकेश कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए है.

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...