Jamshedpur : पत्थर से कूचकर युवक की दर्दनाक हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Jamshedpur : जमशेदपुर में एक दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कपाली थाना क्षेत्र के ताजनगर मोहल्ले में एक कबाड़ी वाले की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है, जो उसी मोहल्ले का निवासी था। हत्या के बाद उसका शव एक बंद पड़े मदरसे में पाया गया। पुलिस को मौके से उसकी बाइक भी बरामद हुई है, जिससे यह साफ है कि वह कबाड़ खरीदने ही निकला था।

ये भी पढ़ें- Dumka Murder : धारदार हथियार से गला काटकर पति-पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Jamshedpur : नशे में धुत युवकों से विवाद हो गया था

पुलिस के शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मोहम्मद हुसैन का कुछ नशे में धुत युवकों से विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह झगड़ा इतनी तेजी से बढ़ा कि उन युवकों ने हुसैन को पीटना शुरू कर दिया और अंततः उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसकी जान ले ली।

एक बेटी का पिता था मृतक

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मोहम्मद हुसैन की हत्या ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, क्योंकि वह न सिर्फ मेहनतकश था, बल्कि अपने मोहल्ले में मिलनसार स्वभाव के लिए जाना जाता था। वह शादीशुदा था और एक छोटी बेटी का पिता था। हत्या की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कुछ संदिग्धों के नाम पुलिस को बताए हैं, जिन पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- देशभर में आज Congress का हल्ला बोल, ईडी कार्यालयों के सामने उग्र प्रदर्शन… 

कपाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला आपसी रंजिश या नशे में हुए विवाद का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस हर पहलु की गहनता से जांच कर रही है।

नशेड़ियों का लगा रहता है जमावड़ा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि ताजनगर में नशेड़ियों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की है कि मोहल्ले में नियमित गश्त हो और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए। हत्या की इस दर्दनाक वारदात ने न केवल एक परिवार की खुशियों को छीन लिया, बल्कि शहर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : जो संविधान का नहीं, वह देश का नहीं और जो देश का नहीं वह किसी का नहीं-आदित्य साहू 

मोहम्मद हुसैन का परिवार न्याय की मांग कर रहा है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की अपील कर रहा है। पुलिस ने बताया कि जिन लोगों के नाम परिजनों द्वारा बताए गए हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...