आपकी सरकार आपके द्वार, पाकुड़ को मिली बड़ी सौगात

Pakur– पाकुड़ में आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत परिसंपतियों का वितरण- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पाकुड़ में 545 करोड़ रुपए लागत वाली कुल 27 योजनाओं का शिलान्यास,

21 करोड़ रुपए की लागत वाली 42 योजनाओं का उद्घाटन और 53,946 लाभुकों के बीच 158.355(एक सौ

अनठावन करोड़ पैतीस लाख पांच हजार रुपए मात्र) की परिसंपत्तियों का वितरण किया है.

पाकुड़ में आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत परिसंपतियों का वितरण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि जल्द ही पाकुड़ जुट उत्पादन का केन्द्र बनेगा, इस पर काम चल रहा है, रिसर्च किया जा रहा है. सीएम हेमंत ने कहा कि अलग राज्य के गठन के बाद यहां युवाओं को रोजगार लेकर कोई नीति ही नहीं बनायी, यही कारण है कि इन वर्षों में मात्र जेपीएससी की परीक्षाओं केआयोजन किया गया. लेकिन हमारी सरकार बनते ही हमने नियोजन नीति का निर्माण किया, परीक्षा का आयोजन किया और तय सीमा पर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया. केन्द्र पर बरसते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि केन्द्र सरकार हमारा बकाया पैसा भी देना नहीं चाहती, करोड़ों की राशि केन्द्र के पास पड़ी है, लेकिन बार बार अनुरोध करने के बाद भी इन पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है.

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...