Advertisment

राजस्थान : हिरासत में लिए गए BJP MP किरोड़ी लाल मीणा, आमागढ़ किले पर फहराया था झंडा

जयपुर : राजस्थान के जयपुर में उस समय स्थिति बिगड़ गई जब बीजेपी सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने आमागढ़ किले पर झंडा फहराया। पुलिस-प्रशासन ने पहले से ही रोक लगा दी थी। माहौल को देखते हुए पुलिस ने निषेधाज्ञा जारी कर लोगों से आमागढ़ किले का दौरा नहीं करने को कहा था। इसके बावजूद बीजेपी सांसद डॉ. किरोड़ी लाला मीणा ने पुलिस को चकमा देते हुए किले तक पहुंचने में कामयाब रहे और किले पर झंडा फहराया।

अब आमागढ़ किले पर झंडा फहराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा ने पहले कथित तौर पर आमागढ़ किले पर भगवा झंडा फाड़ दिया था। उसके बाद बीजेपी सांसद ने मीणा समाज का झंडा किले पर फहराया। हालांकि पुलिस ने इस घटना के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया है।

बीजेपी सांसद ने ट्वीट कर कहा कि मुझे आमागढ़ किला से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने एक झंडा फहराने का भी वीडियो साझा किया है।

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...