SDM को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा राजस्थान के टोंक में गिरफ्तार

डिजीटल डेस्क : SDM को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा राजस्थान के टोंक में गिरफ्तार। राजस्थान के टोंक में बीते दिन बुधवार को वोटिंग के दौरान SDM को थप्पड़ मारने वाला निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पुलिस थाने ले गई है और गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।

गिरफ्तारी से कुछ देर पहले ही आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश ने कैमरे के सामने बताया था कि आखिर क्यों टोंक हिंसा वाला बवाल मचा और दिन में ऐसा क्या हुआ था कि उसने SDM को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। अपने बयान में नरेश मीणा ने SDM अमित चौधरी पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है।

गिरफ्तारी से पहले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश ने दिया ये बयान…

राजस्थान के टोंक में गुरूवार को गिरफ्तार थप्पड़बाज निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा बीते बुधवार को घटना के बाद से फरार होने के बाद आज खुद ही सामने आया। उसने SDM को थप्पड़ मारने की वजह बताई।

बयान देते हुए कहा कि – ‘जब यह थप्पड़कांड हुआ तो कई पत्रकार भी यहां पहुंचे। मैंने उन लोगों के लिए खाना मंगवाया लेकिन पुलिसवाले हमें खाना नहीं लाने दे रहे थे।

…तब एसपी ने मेरा हाथ पकड़ा और कहा चलो तुमसे बात करते हैं तो मैंने कहा था कि मैं कलेक्टर से नीचे किसी से भी बात नहीं करूंगा। तब एसपी ने मुझे थप्पड़ मारा और पुलिस जीप में डाल दिया। मेरे साथियों ने तब मुझे छुड़वाया।…तो पहल पुलिस ने की न कि हमने ?

…पुलिस वालों ने ने मेरे साथियों और गांव वालों को पीटा. आंसू गैस के गोले छोड़े। मिर्ची बम भी फेंके जिससे मैं बेहोश हो गया था। …तब मेरे साथी मुझे 5 किलोमीटर दूर खेतों में लेकर गए। …यहां पुलिसवालों ने लोगों के घरों को तोड़ा और घर में घुसकर महिलाओं को भी मारा। …घर में मौजूद बच्चे भी मिर्ची बम से बेहोश हुए। …रातभर पुलिस ने गांव में ऐसा हुड़दंग मचाया गया…’।

राजस्थान के टोंक में बीते बुधवार को एसडीएम पर थप्पड़ बरसाता निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा
राजस्थान के टोंक में बीते बुधवार को एसडीएम पर थप्पड़ बरसाता निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा

नरेश ने खुलकर कहा – SDM को थप्पड़ मारना जायज था…करा रहे फर्जी वोटिंग

इसी क्रम में एक सवाल के जवाब में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने कहा कि – ‘…हां, SDM को थप्पड़ मारना जायज था। …उस चोर के लिए यह जायज था …वो फर्जी वोटिंग करवा रहा था। …उसने दलित महिला से बदसलूकी की…पुलिस वालों ने भी जो किया वो गलत था। …दोनों मामलों की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

…फर्जी वोटिंग और पुलिस की कार्रवाई, दोनों की जांच होनी चाहिए। डीएम के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए…बाकी के पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी एक्शन होना चाहिए, जिन्होंने गांव में आग लगाई, तोड़फोड़ की और मारपीट की’।

राजस्थान के टोंक में बीते बुधवार को एसडीएम पर थप्पड़ बरसाता निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा
राजस्थान के टोंक में बीते बुधवार को एसडीएम पर थप्पड़ बरसाता निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा

गिरफ्तारी से पहले बोला नरेश मीणा- …मैं भागा नहीं…पुलिस वालों को जमकर ठोंका…

गुरूवार को गिरफ्तारी से पहले मीडिया के कैमरों के सामने आए निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने बीते बुधवार को पुलिस हिरासत से भागने के सवाल का अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

नरेश मीणा ने कहा कि –‘ ….भागा नहीं, ….हमने पुलिस वालों को ठोका है। ….हमने उन्हें जमकर मारा है, फिर वो लोग खुद ही भाग गए। ….वो तो उनके पास मिर्ची बम थे, जिससे मैं बेहोश हो गया।

…बीते बुधवार की सुबह 7 बजे से हमारी कोई नहीं सुन रहा था। …पुलिस भी सही से बर्ताव नहीं कर रही थी…कलेक्टर तो 45 किलोमीटर दूर मेहंदी लगाकर बैठी थीं। ….कलेक्टर अगर आ जाती तो ये सब नहीं होता और  न ही SDM को थप्पड़ पड़ता’।

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img