सुनील तिवारी की पत्नी ने जनहित याचिका कर सीबीआई जांच की मांग की

रांचीः यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी की पत्नी ललिता तिवारी ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. ललिता तिवारी ने झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर सुनील तिवारी पर लगे आरोपों की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है.

याचिका में कहा गया है कि सुनील तिवारी के उपर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित है. रूपा तिर्की मामले में सुनील तिवारी द्वारा न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के बाद एक साजिश के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है.

बता दें कि सुनील तिवारी पर उनके घर में काम करने वाली एक युवती ने दुष्कर्म और यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए है. इस मामले में युवती ने अरगोड़ा थाने में कांड संख्या 229/ 2021 दर्ज करवायी है. मामले में युवती का 164 का बयान भी दर्ज किया जा चुका है. रांची सिविल कोर्ट से वारंट निर्गत होने के बाद पुलिस ने सुनील तिवारी को उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार किया है. फिलहाल सुनील तिवारी को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है.

Jharkhand Sand Mining: NGT की रोक हटने के बाद भी सस्ता...

झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक हटने में नौ दिन बाकी हैं, लेकिन 290 नीलाम घाटों में 266 पर प्रक्रिया अधूरी होने...

Jharkhand Weather Update: लौटते मॉनसून ने बदला मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में लौटते मॉनसून और साइक्लोनिक ट्रफ के असर से मौसम बदला। रांची, कांके, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई, अगले चार दिन...

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...