22 वर्ष पुरानी मांग पूरी-महागठबंधन ने पूरा किया 1932 का सपना

Ranchi-कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न, बांटी गयी मिठाइयां, झारखंड में 1932 का खतियान ही स्थानीयता का आधार होगा. महागठबंधन की सरकार ने इस बिल को विधानसभा से पारित करवा कर अपना वादा पूरा किया. इस प्रकार आम झारखंडियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी कर दी गयी है. यह कहना था कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का.

कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न, बांटी गयी मिठाइयां

विधान सभा में 1932 का खतियान और ओबीसी आरक्षण पारित होने के बाद कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की उपस्थिति में पटाखे फोड़कर जश्न भी मनाया गया. इस अवसर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि 22 वर्षो से झारखंड की जनता इस दिन का इंतजार कर रही थी. आज महागठबंधन की सरकार ने इस चिरपरिचित मांग को पूरा कर दिया.

हमने सरकार में रहकर ओबीसी आरक्षण की लड़ी थी लड़ाई

ओबीसी आरक्षण को कांग्रेस की जीत बताते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि हम जब विपक्ष में थे तब भी ओबीसी आरक्षण की लडाई लड़ रहे थें, जब सरकार का हिस्सा बने भी तब भी ओबीसी आरक्षण की लड़ाई लड़ते रहें. हमने सरकार में रहकर ओबीसी आरक्षण के लिए जो संघर्ष और आंदोलन किया था, उसी का परिणाम भी आज आया. ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव को आम सहमति से पारित कर दिया गया. इस खबर का पिछले 22 वर्षों से झारखंडियों को इंतजार था.

प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने किया खुशी का इजहार

1932 आधारित खतियान पर आधारित स्थानीयता नीति कैबिनेट द्वारा पारित किए जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे राज्य के युवाओं और जनता को सीधा लाभ होगा। झारखंड का सर्वांगीण विकास के लिए यह आवश्यक कदम है और यह मील का पत्थर साबित होगा यह ऐतिहासिक फैसला है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए.

कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न, जुटा कार्यकर्ताओं की भीड़

जश्न कार्यक्रम में मुख्य रूप से केशव महतो कमलेश,

राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, डॉ राकेश किरण महतो,

मानस सिन्हा, कुमार राजा, जगदीश साहु , निरंजन पासवान, नेली नाथन,

अरूण साहू, जितेन्द्र त्रिवेदी, शहीद अंसारी, सुरेन राम, अजय कुमार, छोटू सिंह,

अजय सिंह, राजेश चन्द्र राजू, विनंजय भारती, प्रिंस बट्ट, सलीम खान,

इस्तियाक अहमद, पंकज तिवारी, सुनील प्रसाद, बिटटू कुमार,

दिनेश लाल सिन्हा, चंदन बैठा, नरेन्द्र लाल गोपी,

गुलाब रब्बानी, फिरोज आलम, अरूण श्रीवास्तव,

दामोदर प्रसाद, एवं रामानंद केशरी आदि शामिल थें.

खनन पट्टाधारियों के खिलाफ दर्ज की जा रही है झूठी प्राथमिकी-भाजपा सांसद

Saffrn

Trending News

Jharkhand Monsoon : झारखंड में 17 से 20 जून के बीच...

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून 17 से 20 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तब तक गर्मी और उमस बनी...

सदर अस्पताल में कुपोषण पर बड़ा एक्शन, NRC का औचक निरीक्षण,...

कटिहार : कटिहार सदर अस्पताल में कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) का बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img