फेसबुक लाइव कर ‘दिग्विजय’ ने की आत्महत्या, पत्नी को बताया जिम्मेदार

रोहतास : फेसबुक लाइव पर आत्महत्या- फेसबुक लाइव कर युवक दिग्विजय सिंह ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली.

युवक ने आत्महत्या से पहले फेसबुक लाइव पर अपनी पत्नी और बहन को जिम्मेदार बताया.

उसने कहा कि मेरी पत्नी अपनी बड़ी बहन के बहकावे में आकर गलत काम किया.

और मुझे अपनी मां-पिता से अलग होकर रहने का हमेशा दवाब बनाता था. जो मैं नहीं कर सका.

मृतक युवक ने कहा कि मेरी एक बेटी भी है, जो मेरी मौत के बाद दादी के साथ रहेगी और

मेरी पत्नी माइके जा सकती हैं. युवक ने कहा कि मेरी संपत्ति पर सिर्फ मां का अधिकार रहेगा.

मृतक युवक मुफस्सिल डिहरी थाना क्षेत्र के दहाउर निवासी बताया जा रहा है.

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

फेसबुक लाइव पर आत्महत्या – परिजन शव लेकर फरार

बताया जाता है कि दहाउर निवासी युवक ने फेसबुक लाइव आकर पहलेजा के समीप ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. वहीं रेलवे से मिले मेमो के आधार पर शव को कब्जा करने के लिए रेल पुलिस जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची, तब तक परिजन शव लेकर फरार हो चुके थे. ऐसे में अब फेसबुक लाइव का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

suicide1 22Scope News

फेसबुक लाइव पर आत्महत्या – मौत से पहले दिया ये बयान

बताया जा रहा है कि मृत युवक 27 वर्षीय दिग्विजय सिंह दहाउर निवासी सत्येंद्र सिंह का पुत्र है. शुक्रवार को वह फेसबुक लाइव आकर कहने लगा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है. इसके लिए कोई माता-पिता या कोई और नहीं बल्कि पत्नी व पत्नी की बड़ी बहन जिम्मेवार है. जिससे तंग आकर पहलेजा रेलवे गुमटी के समीप आत्महत्या कर रहा है.

फेसबुक लाइव में उसने यह भी कहा है, कि उसकी एकमात्र बेटी है. जो मौत के बाद अपनी दादी के पास रहेगी और सारी संपत्ति युवक की मां के नाम होगी. युवक जब फेसबुक लाइव कर रहा था, तब उसके गांव के एक-दो लोगों ने इस फेसबुक लाइव को देख लिया, और इसकी सूचना रेल पुलिस को दी.

आत्महत्या पर ग्रामीण हैरान

आरपीएफ निरीक्षक रामविलास ने बताया कि मेमो के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी तब तक परिजन शव को लेकर जा चुके थे. बता दें कि फेसबुक लाइव आकर युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले को लेकर ग्रामीण हैरान हैं. वही घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही है.

रिपोर्ट: दीनानाथ

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img