Advertisment

जीएसटी परिषद की बैठक, पेट्रोल-डीजल पर हो सकता है बड़ा फैसला

झारखंड के मंत्री बादल पत्रलेख हुए शामिल

लखनऊ : जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक लखनऊ में शुरू हो गई है. जीएसटी परिषद की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर रही हैं. बैठक में झारखंड सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री बादल पत्रलेख शामिल हुए.

बैठक में चार दर्जन से अधिक वस्तुओं पर टैक्स की दर की समीक्षा की जा सकती है. वहीं 11 कोविड दवाओं पर टैक्स छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ाने का भी फैसला हो सकता है.

पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर हो सकता है विचार

इस बैठक में पेट्रोल और डीजल, प्राकृतिक गैस और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (विमान ईंधन) को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार हो सकता है. केरल हाईकोर्ट की ओर से पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए जाने के निर्देश के बाद जीएसटी काउंसिल के समक्ष यह मामला 17 सितंबर को लाया जाएगा. बैठक में राज्यों के राजस्व नुकसान पर मुआवजे पर भी चर्चा हो सकती है. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में जीएसटी परिषद से जुड़ी सभी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कॉमन इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल भी लॉन्च हो सकता है.

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...