Advertisment

भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, पुलिस ने कारोबारी को किया गिरफ्तार

इनोवा गाड़ी से नवादा लाया जा रहा था विदेशी शराब

नवादा : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शराब का भंडारण व तस्करी तेज हो गया है. देर शाम होते ही प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए शराब परोसने लगे हैं. शाम ढलते ही शराब तस्करी का सिलसिला आरंभ हो जाता है जो सुबह तक जारी रहता है. अधिकांश शराब तस्करी चोरी की गयी मोटरसाइकिल या कार से कर रहे हैं, ताकि पुलिस पर नजर पड़ते ही छोड़ कर भागा जा सके.

हिसुआ पुलिस को एक ही दिन में दो बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इनोवा गाड़ी से 180 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. वहीं कारोबारी को स्कूटी समेत गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बाबत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की है.

बताया जाता है कि पुलिस ने हिसुआ-गया पथ पर तुंगी ग्राम के पास विदेशी शराब की खेप जो नवादा ले जायी जा रही थी उसे जप्त कर हिसुआ थाने लाया गया है. सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने जेएच 01पी 2572 नंबर की सफेद रंग का इनोवा कार से शराब कारोबारी राजू कुमार जो नवादा कचहरी रोड निवासी था उसे 98 पीस 750 एमएल विदेशी शराब, 192 पीस 180 एमएल विदेशी शराब, 192 पीस 350 एमएल विदेशी शराब बरामद किया है.

इससे पूर्व सुबह में भी हिसुआ थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने शराब की एक बडी खेप हिसुआ विश्वशांति चौक पर से टेंपो पर से बरामद किया था. बताया जाता है कि शराब की बङी खेप त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ले लाया गया था.

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...