हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ शुरू

RANCHI: हेमंत ही रहेंगे सीएम – रांची में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू कर दी है.

दोपहर 12 बजे के करीब हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय पहुंचे.

हेमंत सोरेन के साथ उनके छोटे भाई और पार्टी विधायक

बसंत सोरेन भी ईडी दफ्तर के बाहर तक गए.

पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या बदले राजनैतिक हालात में

बसंत सोरेन मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकते हैं तो

उन्होंने साफ़ इनकार कर दिया. उनकी भाभी और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन

की संभावित दावेदारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होने इनकार करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री हैं और वो ही इस पद पर बने रहेंगे.

बसंत सोरेन बोले हेमंत हैं, हेमंत ही रहेंगे सीएम

बसंत सोरेन से पूछा गया कि यदि ऐसी नौबत आती है कि

हेमंत सोरेन को पद छोड़ना पड़े तो मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा तो उन्होने इसे टाल दिया. बसंत सोरेन ने कहा कि बुघवार की बैठक में वो शामिल नहीं हो पाए थे इसलिए वहां हुई चर्चा की जानकारी नहीं है. हेमंत सोरेन पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए उन्होने इसे विपक्ष का षडयंत्र बताया. हालांकि उन्होने बीजेपी का नाम नहीं लिया . बसंत सोरेन ने कहा कि सरकार जिस तरह से काम कर रही है और उसे जनता का समर्थन मिल रहा है इससे विपक्ष घबरा गया है.

रिपोर्ट: करिश्मा

पिछड़ों की हकमारी के खिलाफ आजसू करेगी राज्यव्यापी आंदोलन

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...