Advertisment

ED से पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन का आदिवासी- मूलवासी कार्ड

RANCHI: सोरेन का आदिवासी मूलवासी कार्ड – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर विपक्ष के

षडयंत्र को नाकाम करने का आह्वान किया है. ईडी से पूछताछ के बाद

पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन

ने कहा कि उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए लगातार

षडयंत्र रचा जा रहा है. लेकिन इसे कामयाब नहीं होने देंगे.

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जेएमएम को कमजोर करने की

कोशिश हुई है लेकिन वो और मजबूत होकर निकली है.

शिबू सोरेन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जानवरों की हड्डी दिखाकर

एक हत्या के मामले में उन्हें कई सालों तक जेल में रखा गया. लेकिन जांच में वो बेदाग निकले.

सोरेन का आदिवासी मूलवासी कार्ड – आदिवासी नहीं जागे तो बाहरी आकर करेंगे राज

कार्यकर्ताओं से हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर आपने अपनी जिम्मेदारी

का निर्वहन नहीं किया तो गुजरात, छत्तीसगढ़ और दूसरे राज्यों से

आकर झारखंड में राज करते रहेंगे. अपने कार्यकर्ताओं को

संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि ये एक राजनीतिक लड़ाई है जिसमें जीत तभी हासिल हो सकती है जब हमें यहां के मूलवासियों का आशीर्वाद मिले.

उन्होंने बीजेपी का नाम लिए बगैर कहा कि पिछले बीस सालों से झारखंड के मूलवासियों-आदिवासियों के खिलाफ ये षडयंत्र जारी है, लेकिन अब इसे आगे नहीं चलने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारे कई आदिवासी-मूलवासी नेता भी विपक्ष के षडयंत्र में शामिल होकर झारखंड के लोगों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं.

आदिवासियों की आवाज दबा देंगे, ऐसा नहीं होगा


मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों का राज है, हमने कभी भी गुलामी नहीं की. आज आदिवासियों की आवाज दबा देंगे, ऐसा नहीं होगा. जांच एजेंसियों पर भी सवाल उठाते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि सिर्फ विपक्ष के सरकार वाले राज्यों में ही छापे क्यों पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि यदि जांच एजेंसियां दूध का दूध और पानी का पानी करेंगी तो सरकार का पूरा साथ मिलेगा. और अगर एकपक्षीय जांच करेंगे तो उसका पुरजोर विरोध होगा.

ऐसा कर रहे हैं जैसे राजनेता देश छोड़कर भाग रहे हैं. व्यापारी अरबों अरबों पैसे लेकर देश छोड़कर भाग रहे हैं. बुजुर्गों को ब्लॉक ऑफिस में दौड़ाया, लेकिन पेंशन नहीं दिया. आने वाले समय में ये बुजुर्ग भी इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी. आज इन लोगों ने राज्य की बद से बदतर स्थिति बना दी.

रिपोर्ट: मदन/करिश्मा

पैर छूकर आशीर्वाद लेने के लाभ जानकर चौंक जाएंगे आप

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...