RAJGIR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लोकार्पण के बाद
लोगों को मिलने लगेगा गंगा जल का पानी, लोगों में खुशी की लहर है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गंगा जल उद्धव परियोजना
को लोकार्पण कर राजगीर नगर वासियों को
गंगाजल का तोहफा देगें. जिसको लेकर सुबह से ही
DM शशांक शुभंकर ने लिया जायजा

तैयारी की जा रही है. वहीं जिलाधिकारी शशांक शुभंकर
ने घरों में लगाये गए नल के जल का स्वाद चखा.
बता दें कि राजगीर में पेयजल संकट को दूर करने
के उद्देश्य से नीतीश कुमार के द्वारा गंगा नदी के
पानी को पाइप के द्वारा मोतनाजय तक पहुंचाई गई है,
जहां से फिल्टर कर घर घर जलापूर्ति की जा जाएगी.
जिसके लिये नगर के करीब 10 हजार घरों में नलजल कनेक्शन कर दिया गया है, कुछ वंचित घर जहां नल नहीं लग पाया है, उसे जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लोकार्पण किये जाने के बाद से नियमित रूप से लोगों को पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी. जिसको लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी खुशी देखी जा रहा है.
स्थानीय लोगों ने गंगा जल के नल से मिलने पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से यह संभव हो पाया है.
- Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर निकले 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव, शहीदों को दे रहे श्रद्धांजलि
- Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली थी दुल्हन, लेकिन पुलिस ने ऐसे पकड़ लिया पूरा गिरोह
- Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम होते ही बंद हो जाता है पोस्ट ऑफिस का ATM
Highlights

















