RANCHI: राज्यसभा सांसद खीरु महतो को एक बार फिर
से झारखंड जदयू का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है.
उनका चयन निर्विरोध हुआ है. रांची के डिबडीह स्थित
प्रदेश जदयू कार्यालय में राज्य परिषद के सदस्यों
और नव निर्वाचित जिला अध्यक्षों की बैठक
के बाद खीरु महतो के निर्वाचन पर मुहर लगी.
राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अनिल सिंह ने
उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर विधिवत अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की.

इस अवसर पर नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो
ने राज्य परिषद के सदस्यों और जिला अध्यक्षों
सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया. साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में जदयू को एक नंबर की पार्टी बनाना उनका लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि जिन विधानसभा में दस हजार सदस्य होंगे, वहां से विधानसभा का चुनाव लड़ा जायेगा. संगठन के साथ संघर्ष करने वाले लोगों को चुनाव में टिकट दिया जाएगा.
गौतम सागर राणा ने दी बधाई
इस मौके पर जेडीयू के गौतम सागर राणा ने खीरु महतो को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि खीरु महतो उनके अभिभावक के रूप में हैं. और उनके साथ मिलकर पार्टी को मज़बूत करने का काम करेंगे.उन्होंने कहा कि एटम बम से ज्यादा ताकतवर देश के नागरिकों की एकता होती है.
भाजपा-आरएसएस के द्वारा देश में संकट फैलाया जा रहा: गौतम राणा
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा-आरएसएस के द्वारा देश में संकट फैलाया जा रहा है, और इस संकट से उबरने में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम कर रहे हैं. संप्रदायिकता को लेकर नीतीश कुमार ने युद्ध छेड़ दिया है्. झारखंड में सद्भावना रथ निकाला जाएगा, जिसके माध्यम से लोगों के बीच जाएंगे और पार्टी के नीति सिद्धांतों के बारे में जानकारी देंगे.
JDU कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
मौक़े पर उपस्थित पूर्व विधायक और जदयू के वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा, पूर्व विधायक कामेश्वर दास, अशोक चौधरी, आफ़ताब जमिल, धनंजय सिन्हा, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सुशील सिंह, सागर कुमार, उपेंद्र सिंह, मनोज सिन्हा, संजय सिंह, पिंटू सिंह, अखिलेश राय, आशा शर्मा, राजेश बबलू, आबिद अली, उचित महतो, दीपनारायण सिंह, रामस्वरूप यादव, अभय महतो, त्रिवेणी वर्मा, सतीश दास, संजय सिन्हा, त्रिभुवन दयाल, चंद्रमोहन पटेल, मीना मुर्मू समेत सैकड़ों नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी.
- Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन युवकों ने संचालक समेत 3 लोगों पर किया चाकू से हमला
- लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद से लेकर परंपरा तक जानें पूरी कहानी
- Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार, 8 करोड़ तक की वसूली की तैयारी

















