Advertisment

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगेगी मुहर

PATNA: नीतीश कैबिनेट की बैठक पटना में आज

शाम 4.30 बजे बुलाई गई है. बैठक की अध्यक्षता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. आज की बैठक में

कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है.

ये बैठक मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल सभागार में बुलाई गई है.

कैबिनेट की इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे.

nitish kumar 3 22Scope News

बैठक में सरकार कुछ नीतिगत फैसले ले सकती है. बता दें कि पिछली बार जब कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, तो उसमें भी कई एजेंडों पर मुहर लगी थी. इस बार भी कई प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है.

आपको बता दें, इससे पहले 15 नवंबर को भी बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी. जिसमें सरकार ने कुल 13 एजेंटों पर मुहर लगाई थी. सबसे महत्वपूर्ण फैसला जाति आधारित जनगणना यानी जातीय जनगणना को लेकर आया था. सरकार ने जातीय जनगणना की समय सीमा को बढ़ा दी थी. पहले जातीय जनगणना अगले साल यानी फरवरी 2023 तक पूरी करा लेनी थी लेकिन इसे 2 महीने आगे बढ़ा दिया गया.

रिपोर्ट: राजीव

    Radha Govind University Sanskrit Seminar: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान...

    Radha Govind University Sanskrit Seminar: गुरुवार को राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में 'भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत का उत्थान' विषय पर एक भव्य...

    2 अगस्त को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मुख्यमंत्री के 100 दिन...

    पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर दो अगस्त 2026 को पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अभिनंदन...

    देवेश कुमार बने सरकार के खेवनहार! दीपक प्रकाश के लिए छोड़ेंगे...

    पटना : बिहार की राजनीति में पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर चल रहा संवैधानिक संकट फिलहाल टलता हुआ दिखाई दे...