Advertisement
Advertisement

Patna : एयरपोर्ट से सीधे राबड़ी आवास पहुंचे आदित्य ठाकरे

पटना : राबड़ी आवास पहुंचे आदित्य ठाकरे- शिवसेना नेता और महा विकास अघाड़ी सरकार में

पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे बुधवार को पटना पहुंचे.

जहां पटना एयरपोर्ट पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया

और शिवसेना जिंदाबाद के नारे लगाए. उसके बाद वे सीधे राबड़ी आवास पहुंचे.

राबड़ी आवास पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आदित्य ठाकरे के साथ हाथ मिलाकर

उनका स्वागत किया. पटना एयरपोर्ट पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि

हम विपक्ष को एकजुट करेंगे. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव युवा नेता हैं.

हमलोग मिलकर काम करेंगे. तेजस्वी यादव के साथ मुलाकात कर राजनीतिक चर्चा की जाएगी.

aditya thakre1 22Scope News

विपक्ष को करेंगे एकजुट- आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे के साथ पार्टी सचिव अनिल देसाई और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी पटना आयीं हैं. हाल ही में आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शिरकत की थी. इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भगवा दल के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल की थी. 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए एक कदम के रूप में इस मुलाकात को देखा जा रहा है.

aditya thakre12 22Scope News

राबड़ी आवास पहुंचे आदित्य ठाकरे: कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा

इससे पहले आदित्य ने कहा कि तेजस्वी यादव मेरी उम्र के हैं. हम हमेशा से फोन पर बात करते रहे हैं. जब हम सरकार में थे, तब भी उनसे बात होती थी. जब वह विपक्ष में थे, तब भी हमारी बातचीत जारी थी. आज हम पहली बार मिलेंगे. हम पर्यावरण, उद्योग, जलवायु संकट सहित अच्छे काम के बारे में चर्चा करेंगे. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के साथ मुलाकात के बारे में पूछने पर कहा कि हम लोग एकजुट हैं.

aditya thakre123 22Scope News

आदित्य ठाकरे के पटना आने पर बीजेपी का तंज

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के पटना आने पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि सत्ता के लिए तेजस्वी यादव किसी से भी हाथ मिला सकते हैं. लालू यादव ने कभी भी शिवसेना से हाथ नहीं मिलाया. और तेजस्वी शिवसेना नेता के साथ लंच करेंगे. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी दिल्ली मिलने भेजे थे लेकिन सबने इन को नकार दिया.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...