प्राचार्य और मुखिया पर समाजसेवी ने लगाया मनरेगा कार्य में लूट का आरोप

मनरेगा कानून का किया उल्लंघन- प्रदीप महतो

बाघमारा (धनबाद) : प्राचार्य और मुखिया पर- बाघमारा के महुदा महाविद्यालय में मनरेगा के

तहत खेल मैदान के नाम पर अयोग्य मनरेगा मजदूरों की उपस्थिती दर्ज करवाकर

एवं जेसीबी मशीन के जरिये जैसे-तैसे काम को अंजाम दिये जाने एवं कार्य पूर्ण होने से

पूर्व पैसों की निकासी कर लूटखसौट करने का आरोप महाविद्यालय प्राचार्य

एवं पदुगोड़ा मुखिया महेश पटवारी पर लगा है. बताया गया है कि महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा

आर्थिक लाभ लेकर मनरेगा कानून के उल्लंघन में सहयोग एवं सरकारी सम्पत्ति की

नियमों के विरुद्ध बिक्री तथा दुरूपयोग के घोटाले को लेकर झारखंडी भाषा आंदोलनकारी नेता

सह समाज सेवी प्रदीप महतो ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार के समीप प्रेसवार्ता किया.

manrega1 22Scope News

महुदा महाविद्यालय में मनरेगा के तहत हुआ खेल मैदान का निर्माण

इस दौरान उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. श्याम लाल महतो एवं पादुगोड़ा पंचायत के मुखिया महेश पटवारी की मिलीभगत से महुदा महाविद्यालय में मनरेगा के तहत खेल मैदान का निर्माण किया गया. जिसमे मनरेगा कानून का उल्लंघन कर जेसीबी लगाया गया है, परंतु उक्त मनरेगा कार्य को मजदूरों द्वारा कराया गया है. जिसका प्रमाण पत्र प्रमाणित कर दे दिया गया. जबकि वर्तमान में उक्त मनरेगा कार्य का डिमांड कार्य दिवस 12 नवंबर से 25 नवंबर तक है, परंतु कार्यस्थल पर कार्य जेसीबी द्वारा पूर्व में ही करा लिया गया है.

manrega12 22Scope News

प्राचार्य और मुखिया पर: पैसों का हुआ बंदरबाट

वहीं महाविद्यालय की मरम्मति के दौरान छात्रावास में मौजूद स्क्रैप लोहा, चदरा एवं टूटी कुर्सी आदि सरकारी सम्पत्ति को बिना अनुमति नियमों के विरुद्ध बेच दिया गया एवं पैसे का बंदरबाट कर लिया गया. इस संबंध में धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर नियमों के अवहेलना कर मनरेगा कानून के विरूद्ध किये गए कार्य एवं छात्रावास में मौजूद स्क्रैप को लेकर महाविद्यालय में लगे 16 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जाँच कर प्राचार्य एवं मुखिया पर कानूनी कार्रवाई की माँग की है.

रिपोर्ट: सूरजदेव मांझी

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img