Advertisement
Advertisement

ताहिर अब उगलेगा राज, एनआईए को मिली 5 दिनों की रिमांड

पटना : ताहिर अब उगलेगा राज- बिहार के बेऊर जेल में बंद पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन

गजवा-ए-हिंद के तहत देश विरोधी गतिविधियों में शामिल मरगूब अहमद उर्फ ताहिर को

रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए एनआईए की टीम को अनुमति मिली है.

जो आज से पूछताछ शुरू हो गई है. रिमांड पर लेने के बाद एनआईए के सामने ताहिर कई राज खोल सकता है.

गजवा-ए-हिंद मामले में पूछताछ के लिए एनआईए की टीम ने पटना के

एनआईए कोर्ट में आवेदन दिया था. इस आवेदन पर सुनवाई करने के बाद एनआईए के

विशेष न्यायाधीश गरुविंदर सिंह मलहोत्रा ने मंगलवार को अनुमति दी.

कोर्ट ने 5 दिसंबर तक के लिए रिमांड पर लेने की अनुमति दी है.

भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप

बिहार एटीएस ने 14 जुलाई को मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर को भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसका पाकिस्तान के गजवा-ए-हिंद से भी संबंध बताया गया है. इसकी जांच एनआईए की टीम कर रही है. उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया था. बरामद मोबाइल में कई आपत्तिजनक और देश विरोधी गतिविधियों से संबंधित सामग्री थी. आरोपी ताहिर वर्ष 2016 से अपने मोबाइल से वाट्सएप, ईमेल और फेसबुक के जरिए पाकिस्तान में रहने वालों से संपर्क में था.

ताहिर अब उगलेगा राज: गजवा-ए-हिंद वाट्सएप ग्रुप का एडमिन है ताहिर

पुलिस सूत्रों के अनुसार ताहिर पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-हिंद से जुड़ा है और पाकिस्तान के फेजान नाम का आदमी उससे लगातार संपर्क में है. उसके मोबाइल में गजवा-ए-हिंद वाट्सएप ग्रुप है, जिसका एडमिन ताहिर है. उस ग्रुप का एडमिन फेजान भी है. इस ग्रुप में देश विरोधी भड़काऊ आपत्तिजनक और गैर कानूनी सामग्री है. इस वाट्सएप ग्रुप में बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत अन्य देष के लोगों के कई नंबर जुड़े हैं.

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...