Advertisment

अपराध की योजना बना रहे दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

पटना : अपराध की योजना- राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 2 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

अपराध की योजना बना रहे दूसरे दीपक नामक अपराधी को देसी पिस्टल और

7 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. दीपक का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है.

गिरफ्तार दोनों अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है .

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए राम कृष्णा नगर थाना प्रभारी जहांगीर आलम ने बताया कि

सुबह 9ः00 बजे उनके मोबाइल पर एक गुप्त सूचना मिली की पूर्वी राम कृष्णा नगर इलाके में कंकड़बाग

के राम लखन पथ निवासी रामायण शाह नाम का एक व्यक्ति हाथ में कट्टा लेकर अपने

आसपास के पड़ोसियों को धमका रहा है.

arrested1 22Scope News

अपराध की योजना: ये है मामला

दरअसल रामायण शाह का आधा कट्ठा जमीन पूर्वी रामकृष्णानगर इलाके में है और अपना जमीन छोड़कर

यह दूसरे के जमीन में बोरिंग कर रहे थे, जिसका विरोध इनके पड़ोसियों ने किया. इसी के गुस्से में रामायण

शाह सुबह-सुबह साथ में लोडेड देसी कट्टा लेकर अपने जमीन पर आ धमका और आसपास के लोगों को

हथियार का भय दिखाकर डराने धमकाने लगा. पुलिस ने इस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते

हुए रामायण शाह को पूर्वी राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस और

दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है.

अपराध की योजना – पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

रामकृष्णा नगर थाना प्रभारी जहांगीर आलम ने बताया कि दूसरा अपराधी दीपक जो खेमनीचक इलाके

में अपनी कमर में देसी पिस्टल और दो मैगजीन के साथ किसी अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक

में जुटा हुआ था. इस मामले की गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दीपक को खेमनीचक मंदिर

के पास से जहांगीर आलम ने खुद कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी दीपक के पास

से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और कुल सात राउंड जिंदा कारतूस बरामद करने के साथ-साथ

एक मोबाइल फोन बरामद किया है. दीपक का अपराधिक इतिहास भी रहा है.

फिलहाल गिरफ्तार दोनों अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्ट: चंदन

Bihar Sports News: हॉकी स्टार सावन कुमार को खेल मंत्री ने...

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर 18 हॉकी एशिया कप के स्टार गोलकीपर सावन कुमार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि...

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...