Advertisment

8वें नंबर के बल्लेबाज मेहदी हसन ने दिलाई बांग्लादेश को जीत, भारत को 1 विकेट से हराया

राहुल का कैच छोड़ना भारत को पड़ा भारी

मीरपुर : 8वें नंबर के बल्लेबाज- बांग्लादेश ने भारत को वनडे सीरीज के पहले मैच में 1 विकेट से हरा दिया.

टीम के लिए मेहदी हसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए रोमांचक जीत दिलाई.

भारत की बैटिंग खराब रही. टीम इंडिया 186 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

इसके जवाब में बांग्लादेश ने एक विकेट रहते हुए मैच जीत लिया.

टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया.

जबकि बांग्लादेश के लिए हसन ने बेहद शानदार पारी खेली.

उन्होंने 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए.

इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

mehidy hasan1 22Scope News

खराब बैटिंग के बाद हसन ने दिलाई जीत

टीम इंडिया के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम के लिए नजमुल हुसैन और कप्तान लिटन दास ओपनिंग करने आए. इस दौरान नजमुल बिना खाता खोले दीपक चाहर की गेंद का शिकार बने. लिटन 63 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया. अनामुल हक ने 14 रनों का योगदान दिया. उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए.

8वें नंबर के बल्लेबाज: हसन ने खेली 38 रनों की नाबाद पारी

शाकिब अल हसन ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके लगाए. मुशफिकुर रहीम 45 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए. मोहमदुल्लाह 14 रन बनकार पवेलियन लौटे. अफीफ हुसैन 6 रन बनाकर आउट हुए. अंत में मेहदी हसन ने समझदारी दिखाते हुए बैटिंग की. जब बांग्लादेश 9 विकेट गंवा चुका था तब हसन ने जिम्मेदारी निभाते हुए 38 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के जड़े. मुस्तफिजुर रहमान 11 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 2 चौके लगाए. इस तरह बांग्लादेश ने 46 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया.

सिराज-सुंदर ने बॉलिंग में दिखाया कमाल

मोहम्मद सिराज समेत भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन मैच के आखिरी पलों में रन नहीं रोक सके. सिराज ने 10 ओवरों में 32 रन देकर 3 विकेट झटके. उन्होंने एक मेडन ओवर निकाला. वाशिंगटन सुंदर ने 5 ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट लिए. कुलदीप सेन ने डेब्यू मैच में 2 विकेट लिए. उन्होंने 5 ओवरों में 37 रन दिए. दीपक चाहर ने 8 ओवरों में 32 रन दिए. उन्होंने एक विकेट लेते हुए एक मेडन ओवर भी निकाला. शार्दुल ठाकुर ने 9 ओवरों में 21 रन देकर एक विकेट लिया. शार्दुल ने एक मेडन ओवर भी निकाला.

8वें नंबर के बल्लेबाज: टीम इंडिया की खराब बैटिंग

भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 186 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा. राहुल के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा तक क्रीज पर नहीं टिक पाया. राहुल ने 70 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े. ओपनर रोहित शर्मा 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए. धवन 7 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. श्रेयस अय्यर ने 24 रनों की पारी खेली. वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर आउट हुए.

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...