धर्म के नाम पर हो रही हत्याएं: विजय सिन्हा

PATNA: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने

vijay sinha ssssss 22Scope News

भागलपुर में नीलम देवी की हत्या मामले को लेकर

सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि

जो काम सीमांचल में होता था अब वो मध्य बिहार

में खुलेआम हो रहा है. धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर

हत्याएं हो रही है. इसके लिए सीएम को जवाब देना होगा.

उन्होंने श्रद्धा हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि

उसके लिए पूरे देश में बवाल मच गया लेकिन भागलपुर हत्याकांड के लिए बिहार सरकार चुप है. ऐसे में नीतीश कुमार को जवाब देना होगा. उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के कारण लोगों को न्याय नहीं मिल पाता है. अगर अपराघी पकड़ाते भी हैं तो केस डायरी इतना हल्का कर दिया जाता है कि अपराधी आसानी से छूट जाते हैं.

नीतीश ने किया बिहार को गुंडों के हवालेः विजय सिन्हा


विजय सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार में जंगलराज नहीं गुंडाराज बना दिया है. उन्होंने राज्य को गुंडों के हवाले कर दिया है. अपराधियों को संरक्षण देकर हर जिले के अंदर गंुडा को खड़ा कर दिए हैं. इससे बिहार की जनता त्राहिमाम कर रही है.


महागठबंधन के 100 दिनों के कार्यकाल में 1000 को गोली मारी गई


नेता प्रतिपक्ष ने महागठबंधन सरकार को घेरते हुए कहा कि 100 दिनों के कार्यकाल में 1000 लोगों को गोली मारी गई है, 100 से ज्यादा बलात्कार हुए हैं. लूट की घटनाएं बढ़ी है. बिहार में पूरी तरह से अराजकता का माहौल है.

शराब कारोबारी को कुढ़नी में नीतीश ने दिया टिकटः विजय सिन्हा
विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार ने कुढ़नी में शराब कारोबारी को टिकट दिया है. उन्होंने कहा कि वीडिया वायरल होने के बाद भी नीतीश कुमार ने चुप्पी साधी है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...