चैंबर भवन में उपसमिति की बैठक, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

रांची : चैंबर भवन में लॉजिस्टिक पार्क और इंडोर आउटडोर एडवर्टाईजिंग उप समिति की क्रमवार बैठकें संपन्न हुई.

लॉजिस्टिक पार्क उप समिति की संपन्न हुई बैठक में नॉन आरसीसी भवनों पर

प्रति स्क्वॉयर फीट 14 रुपए की दर से लेबर सेस का भुगतान करने की बाध्यता से

होनेवाली कठिनाईयों पर चर्चा की गई. यह कहा गया कि यह केवल आरसीसी भवनों पर मान्य होना चाहिए.

नॉन आरसीसी भवनों का घटाया जाय लेबर सेस

लेबर सेस का भुगतान एक समान होने के कारण परेशानी हो रही है. उप समिति के चेयरमैन अविराज अग्रवाल ने कहा कि आवश्यक है कि नॉन आरसीसी भवनों पर लेबर सेस को 14 रुपए से घटाकर प्रति स्क्वॉयर फीट 5 रुपए किया जाय और इसका सुधार सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से हो. क्योंकि नॉन आरसीसी भवनों के निर्माण की लागत काफी कम होती है. यह सहमति बनाई गई कि इस मुद्दे पर विभागीय पत्राचार कर सुधार का प्रयास किया जायेगा.

chamber1 22Scope News

विज्ञापन पर प्रत्येक वर्ष बढ़ रहे शुल्क पर जताई गई चिंता

नगर निगम द्वारा एडवर्टाइजरों पर प्रत्येक वर्ष शुल्क में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी किये जाने से हो रही कठिनाईयों पर इंडोर आउटडोर एडवर्टाईजिंग उप समिति की बैठक में चिंता जताई गई. और कहा गया कि इससे एडवर्टाइजरों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है. इस बात पर भी चिंता जताई गई कि त्यौहारों के समय बिना अनुमति लिये विभिन्न राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स, फ्लैक्स व बैनर लगा दिये जाते हैं जिससे भी एडवटाईजर्स को आर्थिक नुकसान होता है. यह निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर नगर आयुक्त, महापौर और उपमहापौर से मिलकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जायेगा.

चैंबर भवन : बैठक में चैंबर अध्यक्ष सहित ये लोग हुए शामिल

बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, महासचिव डॉण् अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोयिहा, उप समिति चेयरमैन अविराज अग्रवाल, राजीव चटर्जी, सदस्य सुनिल सरावगी, आदित्य मुरारका, अभिषेक मोदी, शैलेंद्र सुमन, जियाउल रहमान, बिरेंद्र रावत, गौरव सिन्हा, सुभोजीत दे, प्रतीक पाण्डेय, शिवशंकर रजक, दिनेश प्रसाद, विष्णु कुमार, शाकीब रहमान, कृष्ण पोद्दार, विकास पाठक सहित कई एडवटाईजर्स उपस्थित थे.

Dhanbad Land Subsidence: सिजुआ में 200 मीटर जमीन धंसी, पांच घर...

 धनबाद के सिजुआ में मंगलवार तड़के धमाके के साथ 200 मीटर जमीन धंस गयी। पांच घर जमींदोज हो गये और 8 साल के बच्चे...

Jharkhand Sand Mining: नदी में दोबारा जमा बालू से तय होगी...

झारखंड में अब बालू खनन की सीमा नदी में दोबारा जमा हुई बालू की मात्रा के आधार पर तय होगी। सिया ने हर साल...

JSSC CGL 2023: हाईकोर्ट ने 99 अधिकारियों को राहत दी, नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL 2023 से नियुक्त 99 अधिकारियों को राहत देते हुए हटाने संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना पर रोक लगा दी।...