विपक्ष को एकजुट करना सीएम नीतीश का लक्ष्य- केसी त्यागी

पटना : विपक्ष को एकजुट- जेडीयू राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हो रही है. बैठक का आयोजन जेडीयू कार्यालय

के कर्पूरी सभागार में हो रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के

अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित जदयू कोटे से सभी मंत्री बैठक में मौजूद हैं.

बैठक में देश के 22 राज्यों से आए डेलिगेट्स भी शामिल हुए.

kc tyagi1 22Scope News

सीएम नीतीश ने कई नेताओं से की मुलाकात

उससे पहले जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार मिशन 2024 को लेकर

सभी विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए है. उस पर भी इस बैठक में चर्चा होगी. इससे पहले अरविंद केजरीवाल,

केसीआर, ममता बनर्जी सहित कई नेताओं से मुलाकात हुई है. नीतीश कुमार के कहने पर ही मैं हिमाचल प्रदेश

में कांग्रेस के प्रचार में गया था. वहीं उत्तर प्रदेश के मैनपुरी चुनाव पर कहा कि समाजवादी पार्टी के खिलाफ

किसी राजनीतिक पार्टी में उम्मीदवार खड़ा नहीं किया.

kc tyagi12 22Scope News

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर केसी त्यागी ने कही ये बात

गुजरात चुनाव में ओवैसी फैक्टर पर केसी त्यागी ने कहा कि ओवैसी जहां जाते हैं वह पॉलिटिकल एटमॉस्फेयर

को ऐसा बनाते हैं, जैसे लड़ाई बीजेपी वर्सेस ओवैसी में हो रही है, जैसे हिंदू वर्सेस मुसलमान में हो रही है.

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर केसी त्यागी ने कहा कि नेशनल एवरेज टू अगेंस्ट टू यानी हस्बैंड वाइफ और दो बच्चे.

बिहार में जहां ज्यादा जनसंख्या है वहां नीतीश जी के प्रचार प्रसार से लोग जागरूक हो रहे हैं.

विपक्ष को एकजुट: जानिए यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर क्या केसी त्यागी

फ़ूड क्राइसिस पर केसी त्यागी ने कहा कि फूड क्राइसिस आने वाले समय में सभी के लिए समस्या बनने वाली है.

लिहाजा जनसंख्या नियंत्रण कानून पर प्रयास करना चाहिए. यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर केसी त्यागी ने कहा

कि उस समय पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार थे, जो विधि आयोग के अध्यक्ष थे उन्हें नीतीश ने चिट्ठी लिखी थी.

उनका खुद का मानना है कि हम इसके खिलाफ नहीं है, लेकिन स्टेट होल्डर्स

को कॉन्फिडेंस में लेकर एक कानून बनाया जाएगा.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Pawan Singh House Flood: गांगी नदी के उफान से आरा में...

Pawan Singh House Flood: बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच भोजपुर जिले में बाढ़ का प्रभाव अब रिहायशी...

Tejashwi Yadav Bihar Flood: बिहार बाढ़ पर तेजस्वी यादव का PM...

Tejashwi Yadav Bihar Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा...

Hazaribagh News: रिटायर शिक्षक पर फायरिंग से इलाके में मची दहशत,...

Hazaribagh News: जिले के पदमा थाना क्षेत्र में एक रिटायर शिक्षक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को...